सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Rajasthan News: Couple arrested in Jhalrapatan for printing fake currency, nationwide supply via courier bust

Rajasthan News: नकली नोट छापने वाले दंपति झालरापाटन से गिरफ्तार, कुरियर से पूरे देश में हो रही थी सप्लाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 Oct 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
सार

नकली नोट छापने और देश भर में सप्लाई करने के आरोप में पुलिस दंपति का हिरासत में लिया है। झालावाड़ और चंडीगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में की गई पूछताछ में पता चला है कि ये नकली नोट कुरियर से सप्लाई किए जा रहे थे।

Rajasthan News: Couple arrested in Jhalrapatan for printing fake currency, nationwide supply via courier bust
गिरोह के सरगना दंपति जितेंद्र शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

झालावाड़ पुलिस और चंडीगढ़ क्राइम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतर्राज्यीय नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। गिरोह के सरगना दंपति जितेंद्र शर्मा (40) और उसकी पत्नी रजनी शर्मा (37) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 लाख 20 हजार रुपये की नकली भारतीय मुद्रा और नोट छापने का पूरा सेटअप बरामद किया गया।
Trending Videos


पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि 29 सितंबर को चंडीगढ़ पुलिस ने गौरव और विक्रम नामक दो आरोपियों को 500 रुपये के कुल 2038 नोट, लगभग 10 लाख रुपये की नकली मुद्रा के साथ पकड़ा था। पूछताछ में सामने आया कि ये नकली नोट कुरियर सेवा से भेजे गए थे, जिनका पता झालावाड़ जिले के बकानी क्षेत्र से जुड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने झालावाड़ पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा और सीओ हर्षराज सिंह खरेड़ा के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी की अगुवाई में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें:  Tonk News: पढ़ाई के तनाव में 11वीं के छात्र ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

जांच के दौरान पुलिस ने कुरियर बुकिंग के समय की वास्तविक जानकारी निकाली और 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। मानवीय आसूचना के आधार पर पता चला कि यह दंपति झालरापाटन के चंद्रावती ग्रोथ सेंटर स्थित एक किराए के मकान में रह रहा था।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापा मारकर दंपति को गिरफ्तार किया। तलाशी में घर से एक मिनी-प्रिंटिंग प्रेस जैसा सेटअप मिला, जिसमें रंगीन प्रिंटर, लैपटॉप, कटर मशीन, विशेष स्याही और स्क्रीन फ्रेम इमेजर बरामद किए गए। साथ ही 12.20 लाख रुपये की जाली मुद्रा भी मिली।

दोनों आरोपी मूल रूप से मप्र के उज्जैन के निवासी हैं और पिछले कुछ समय से झालावाड़ को अपने ऑपरेशन बेस के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे। चंडीगढ़ क्राइम पुलिस निरीक्षक सतविंदर के नेतृत्व में आरोपियों को आगे की जांच के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed