{"_id":"697ecfb7a78d6f7fa10d753c","slug":"finance-minister-nirmala-sitharaman-union-budget-look-in-2026-2026-02-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Union Budget 2026: बैंगनी साड़ी में अपना 9वां बजट पेश करने पहुंची वित्त मंत्री, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Union Budget 2026: बैंगनी साड़ी में अपना 9वां बजट पेश करने पहुंची वित्त मंत्री, देखें तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sun, 01 Feb 2026 09:41 AM IST
सार
Nirmala Sitharaman Budget Day Look: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अक्सर हैंडलूम साड़ियों को ही चुनती हैं। इसके जरिए वह भारतीय हथकरघा और पारंपरिक कारीगरी को मंच देती नजर आती हैं।
विज्ञापन
बैंगनी साड़ी में अपना 9वां बजट पेश करने पहुंची वित्त मंत्री
- फोटो : PTI
Finance Minister Nirmala Sitharaman Union Budget Look: हर साल 1 फरवरी को जब देश की नजरें आम बजट पर टिकी होती हैं, तब संसद भवन में पेश होने वाले आंकड़ों के साथ-साथ एक और चीज भी चर्चा का विषय बन जाती है—वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अंदाज़। बजट भाषण से पहले ही उनके पहनावे को लेकर लोगों में उत्सुकता बनने लगती है और जैसे ही वह संसद पहुंचती हैं, उनकी साड़ी खास ध्यान खींच लेती है।
Trending Videos
बैंगनी साड़ी में अपना 9वां बजट पेश करने पहुंची वित्त मंत्री
- फोटो : ANI
किस फैब्रिक की है ये साड़ी ?
इस बार वित्त मंत्री ने बजट वाले दिन हाथ से बुनी बैंगनी रंग की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी है। ये साड़ी अपने आप में ही काफी शाही मानी जाती है, जिसे महिलाएं खास अवसरों पर कैरी करना पसंद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंगनी साड़ी में अपना 9वां बजट पेश करने पहुंची वित्त मंत्री
- फोटो : ANI
चेक पैटर्न है कमाल का
उनकी इस पूरी साड़ी पर चेक्स वाला पैटर्न बना हुआ है। ये पैटर्न सुनहरे धागों से बना है, जो साड़ी को एक टेक्सचर्ड लुक दे रहा है। साड़ी का बॉर्डर सुनहरा और नीला है, जो इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहा है। इस तरह का पैटर्न दक्षिण भारतीय हथकरघा साड़ियों की पहचान है।

अपने इस साड़ी लुक को पूरा करने के लिए वित्त मंत्री ने फुल स्लीव का ब्लाउज पहना है और उन्होंने अपने बाएं कंधे पर एक नीले और बैंगनी रंग का शॉल भी लिया हुआ है। सर्दी के मौसम में उनका ये शॉल वाला लुक काफी सही लग रहा है। इसके अलावा वित्त मंत्री ने हमेशा की तरह बस अपने कानों में छोटे-छोटे टॉप्स कैरी किए हैं, जो देखने में काफी प्यारे लग रहे हैं।
विज्ञापन
बैंगनी साड़ी में अपना 9वां बजट पेश करने पहुंची वित्त मंत्री
- फोटो : ANI
वित्त मंत्री हमेशा इस तरह की साड़ियां क्यों पहनती हैं?
- भारतीय हथकरघा और लोकल कारीगरों को बढ़ावा देने के लिए
- सादगी और गरिमा को प्राथमिकता देने की सोच
- “वोकल फॉर लोकल” संदेश को मजबूत करने के लिए
- पारंपरिक भारतीय पहचान को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के लिए