सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Fake Dubai Email Used to Verify Taekwondo Certificates; Rajasthan SOG Busts Teacher Recruitment Scam

Rajasthan News: दुबई से बनी फर्जी ई-मेल से खुला खेल कोटा घोटाला, SOG ने 20 आरोपी किए गिरफ्तार; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaipur News: राजस्थान में ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती 2022 में ताइक्वांडो के फर्जी प्रमाण पत्रों से नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया। एसओजी ने दुबई से बनाई गई फर्जी ई-मेल के जरिए हुए इस घोटाले में 19 अभ्यर्थियों समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया।
 

Fake Dubai Email Used to Verify Taekwondo Certificates; Rajasthan SOG Busts Teacher Recruitment Scam
SOG द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए खेल कोटे का दुरुपयोग करते हुए बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। ग्रेड थर्ड शिक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2022 में ताइक्वांडो के फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर कई अभ्यर्थियों ने नौकरी हासिल कर ली। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की जांच में सामने आया कि इस पूरे खेल में नकली ई-मेल, दलालों का नेटवर्क और तकनीकी चालाकी का इस्तेमाल किया गया।

Trending Videos


एसओजी ने कार्रवाई करते हुए 19 अभ्यर्थियों सहित कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने फर्जी खेल प्रमाण पत्र तैयार करवाकर उन्हें सत्यापित दिखाया और उसी आधार पर शिक्षक पद पर नियुक्ति हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे मामले का खुलासा एक छोटी सी गलती से हुआ। एसओजी को ताइक्वांडो फेडरेशन के नाम से भेजे गए एक संदिग्ध ई-मेल का स्क्रीनशॉट मिला, जिसमें 39 अभ्यर्थियों के खेल प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने की बात लिखी गई थी। जांच के दौरान अधिकारियों ने देखा कि ई-मेल में “Secretary” शब्द की स्पेलिंग गलत लिखी हुई थी। इतनी बड़ी संस्था के आधिकारिक मेल में यह गलती शक पैदा करने के लिए काफी थी।

गिरफ्तार आरोपी

इसके बाद तकनीकी जांच शुरू की गई तो पता चला कि जिस ई-मेल आईडी से प्रमाण पत्रों को सही बताया गया था, वह असली नहीं बल्कि जीमेल पर बनाई गई फर्जी आईडी थी। जांच में यह भी सामने आया कि यह ई-मेल दुबई से बनाई गई थी और इसका इस्तेमाल विमलेंदु कुमार झा नाम का व्यक्ति कर रहा था। ताइक्वांडो फेडरेशन की आधिकारिक सूची में उसका नाम नहीं मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पढ़ें- राजस्थान पंचायत चुनाव में देरी पर बढ़ा विवाद: निर्वाचन आयोग और सरकार में रार, SC के नोटिस पर कौन जिम्मेदार?

जांच में सामने आया कि शिक्षा विभाग ने खेल कोटे से चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए फेडरेशन को ई-मेल भेजा था। आरोपियों को इसकी जानकारी मिल गई और उन्होंने फेडरेशन की आधिकारिक आईडी से मिलती-जुलती फर्जी आईडी बनाकर विभाग को जवाब भेज दिया। विभाग ने उस रिपोर्ट को असली मानकर कई अभ्यर्थियों की नियुक्ति कर दी।

गिरफ्तार आरोपी

एसओजी के अनुसार इस पूरे फर्जीवाड़े में दलालों का एक नेटवर्क सक्रिय था, जो अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर फर्जी खेल प्रमाण पत्र तैयार करवाता था। प्रारंभिक जांच में पांच दलालों की भूमिका सामने आई है।

एसओजी ने राजस्थान के 14 जिलों और हरियाणा में एक साथ छापामारी कर आरोपियों को पकड़ा। फिलहाल पुलिस अब इस पूरे मामले में पैसों के लेन-देन और नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed