सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Cyber Crime: Fraud cases rise in the name of e-challan, Rajasthan Police issues advisory

Rajasthan Cyber Crime:फर्जी ई-चालान से सावधान! एक क्लिक कर देगा आपका खाता साफ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 16 Mar 2026 04:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan Cyber Crime:ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी के मामले बढ़ने पर राजस्थान पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। ठग फर्जी एसएमएस और लिंक भेजकर मोबाइल हैक कर बैंक जानकारी चुरा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से केवल आधिकारिक वेबसाइट से चालान जांचने की सलाह दी है।

Rajasthan Cyber Crime: Fraud cases rise in the name of e-challan, Rajasthan Police issues advisory
Cyber crime - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

Rajasthan Cyber Crime: राज्य में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस के अनुसार साइबर ठग इन दिनों ई-चालान, पेंडिंग चालान, वाहन जानकारी अपडेट और आरसी/डीएल वेरिफिकेशन के नाम पर फर्जी एसएमएस, लिंक और ई-मेल भेजकर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं।

Trending Videos

साइबर शाखा के उपमहानिरीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि ठग वाहन मालिकों को नकली ई-चालान से संबंधित मैसेज भेजते हैं। इन मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर यूजर फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाता है, जहां से मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड हो सकती है। इससे मोबाइल में मालवेयर या कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय हो जाती है और बैंक से जुड़ी जानकारी, ओटीपी या अन्य डेटा चोरी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि ई-चालान की जानकारी केवल अधिकृत सरकारी वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in पर ही जांचें। “Pending Challan” या “Vehicle Info Update” जैसे संदेशों में दिए गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी अनजान ऐप या APK फाइल को डाउनलोड करने से बचें।
साथ ही पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ट्रैफिक पुलिस या परिवहन विभाग कभी भी ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी या बैंक पासवर्ड नहीं मांगते। यदि कोई व्यक्ति ट्रैफिक पुलिस बनकर फोन पर चालान भरने के लिए कहे, तो उस पर विश्वास न करें।
राजस्थान पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि इस तरह की ठगी का प्रयास हो तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in या साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 / 9257510100 पर सूचना दें अथवा नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed