सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   LPG Crisis: LPG supply likely to normalise before wedding season: Sumit Godara

LPG Crisis: विवाह सीजन से पहले एलपीजी सप्लाई पूरी तरह सामान्य होगी: सुमित गोदारा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 16 Mar 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार

LPG Crisis:राजस्थान में एलपीजी को लेकर चिंताओं के बीच खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि राज्य में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। नियमित सप्लाई मिल रही है और जल्द ही वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।

LPG Crisis: LPG supply likely to normalise before wedding season: Sumit Godara
LPG Gas Crisis - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 राजस्थान में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि राज्य में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

Trending Videos

मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के पास एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक है और तेल व गैस कंपनियों से नियमित आपूर्ति मिल रही है। साथ ही प्रशासन वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रख रहा है, ताकि उपभोक्ताओं तक सिलेंडर समय पर पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आपूर्ति पर कड़ी निगरानी रखने और जमाखोरी या कालाबाजारी की किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में अचानक बुकिंग बढ़ने से वितरण व्यवस्था पर कुछ समय के लिए दबाव बना, लेकिन अब स्थिति स्थिर हो रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से घबराकर गैस की बुकिंग नहीं करने की अपील की।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को जमीनी स्तर पर सिलेंडरों की आवाजाही पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। फील्ड अधिकारी गैस एजेंसियों का दौरा कर आने-जाने वाली सप्लाई की निगरानी कर रहे हैं, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों पर निर्भर संस्थानों की जरूरतों की भी समीक्षा की जा रही है। जल्द ही हॉस्टल, पीजी आवास और धार्मिक संस्थानों को कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति की अनुमति दी जा सकती है।

उन्होंने बताया कि होटल और कैटरिंग सेक्टर ने भी कमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चिंता जताई है, जिस पर सरकार विचार कर रही है और जल्द समाधान किया जाएगा।

कालाबाजारी की खबरों पर मंत्री ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जहां भी अनियमितताएं सामने आ रही हैं, वहां कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में अगले महीने से विवाह सीजन शुरू होने वाला है और तब तक गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है।

मंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कुछ नेता स्थिति को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर लोगों में अनावश्यक घबराहट फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और उपभोक्ताओं को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed