सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Fake Seed Bribery Case Takes New Turn: ACB Arrests BJP MLA’s Personal Secretary in Jaipur

नकली बीज रिश्वत कांड : एसीबी ने बीजेपी विधायक के निजी सचिव को जयपुर से दबोचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 08 Jun 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

नकली बीज रिश्वत कांड की जांच में एसीबी ने बड़ा कदम उठाते हुए भाजपा विधायक पब्बाराम बिश्नोई के निजी सचिव गणपत बिश्नोई को जयपुर से गिरफ्तार किया है। मामले में करोड़ों रुपये की कथित रिश्वत और भ्रष्टाचार नेटवर्क की जांच जारी है।

Fake Seed Bribery Case Takes New Turn: ACB Arrests BJP MLA’s Personal Secretary in Jaipur
एसीबी मुख्यालय जयपुर
विज्ञापन

विस्तार

नकली बीज रिश्वत कांड की जांच में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को एक और बड़ी सफलता मिली है। एसीबी ने फलोदी से भाजपा विधायक पब्बाराम बिश्नोई के निजी सचिव गणपत बिश्नोई को जयपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम उनसे गहन पूछताछ कर रही है। इससे पहले एसीबी ने रविवार को बीकानेर से बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई को 15 करोड़ रुपये के नकली मूंगफली बीज प्रकरण में 2.44 करोड़ रुपये की घूम लेने के मामले में हिरासत में लिया था। 


सूत्रों के अनुसार गणपत बिश्नोई का नाम करोड़ों रुपये के कथित रिश्वत लेन-देन और नकली बीज प्रकरण से जुड़ी जांच के दौरान सामने आया था। एसीबी अब यह पता लगाने में जुटी है कि मामले में उनकी भूमिका क्या थी और रिश्वत नेटवर्क से उनका किस स्तर तक संबंध था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक के निजी सचिव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जांच एजेंसी मामले से जुड़े अन्य लोगों और संभावित कड़ियों की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

यह भी पढें- Rajasthan ACB Raid: मंत्री किरोड़ीलाल के छापेमारों पर ही पड़ गए एसीबी के छापे, अब घरों से मिली अकूत संपत्ति

गौरतलब है कि नकली बीज मामले में पहले ही राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई सहित कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है और करोड़ों रुपये की नकदी बरामद की गई थी। अब गणपत बिश्नोई की गिरफ्तारी से जांच का दायरा और व्यापक होने की संभावना जताई जा रही है।







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed