राजस्थान में भारी बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। सवाई माधोपुर में कई इलाके डूब गए हैं। राजस्थान से मध्यप्रदेश का संपर्क कट गया है। कल शाम से यहां हो रही भारी बारिश के चलते आज बोड़ल में NH-552 पर स्थित औगाड़ पुलिया बह गई है। इससे सवाई माधोपुर-श्योपुर (MP) मार्ग बंद हो गया है। मंगलवार देर रात से शहर में हो रही बरसात से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। घरों में 5 फीट तक पानी भर गया है। सड़कों पर गाड़ियां बहकर एक-दूसरे पर चढ़ गईं। सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर पटरियां डूब गई हैं। गाड़ियों को धीमी गति से निकाला जा रहा है। भारी बारिश से कोटा, बूंदी, झालावाड़, टोंक, सवाई माधोपुर और धौलपुर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। कोटा बैराज और कालीसिंध से छोड़े जा रहे पानी से निचले इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं।
Rajasthan News: बोड़ल में पुलिया बहने से सवाई माधोपुर-श्योपुर मार्ग बंद, एमपी से संपर्क कटा, रेलवे स्टेशन डूबा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:25 AM IST
सार
भारी बारिश से राजस्थान के कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। प्रशासन हाई अलर्ट पर है। सवाई माधोपुर में औगाड़ पुलिया तेज बारिश में बह गई, जिससे एमपी के साथ सड़क संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन