सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Former MLA Baljeet Yadav Arrested by ED in Rajasthan MLA Fund Misuse Case

Rajasthan News: काले कपड़ों में प्रदर्शन कर रहे विधायक बलजीत गिरफ्तार, MLA फंड घोटाले में ईडी ने शिकंजा कसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/ अलवर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 04 Feb 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बहरोड़ से पूर्व निर्दलीय विधायक बलजीत यादव को MLA फंड दुरुपयोग मामले में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्रिकेट और बैडमिंटन किट घोटाले से जुड़ी है, जिसमें सरकारी स्कूलों को घटिया सामग्री महंगे दामों पर सप्लाई करने का आरोप है।

Former MLA Baljeet Yadav Arrested by ED in Rajasthan MLA Fund Misuse Case
काले कपड़ों में पूर्व विधायक बलजीत यादव - फोटो : एक्स अकाउंट बलजीत यादव
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

 विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (MLA LAD फंड) के दुरुपयोग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बहरोड़ (अलवर) से पूर्व निर्दलीय विधायक बलजीत यादव को देर रात गिरफ्तार कर लिया। जयपुर क्षेत्रीय इकाई की टीम ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शाहजहांपुर टोल प्लाजा के पास उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तारी दर्ज की।

Trending Videos

यह मामला सरकारी स्कूलों में खेल सामग्री आपूर्ति से जुड़े कथित घोटाले का है। आरोप है कि वर्ष 2021 में विधायक रहते हुए बलजीत यादव ने अलवर जिले के 32 सरकारी स्कूलों के लिए क्रिकेट बैट, बैडमिंटन किट सहित अन्य खेल सामग्री की खरीद करवाई, जिसमें घटिया गुणवत्ता का सामान बाजार मूल्य से ढाई से तीन गुना अधिक कीमत पर खरीदा गया। जांच एजेंसियों के अनुसार, इस घोटाले में करीब 3.72 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता हुई। ED की जांच में सामने आया है कि खेल सामग्री की आपूर्ति पूर्व विधायक के सहयोगियों और रिश्तेदारों से जुड़ी फर्मों के माध्यम से करवाई गई। इनमें बालाजी कम्पलीट सोल्यूशन्स प्रा. लि., सूर्या इंटरप्राइजेज, राजपूत स्पोर्ट्स इंटरप्राइजेज और शर्मा स्पोर्ट्स इंटरप्राइजेज शामिल हैं। मामले में शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारी और अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले यह प्रकरण एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में दर्ज हुआ था, जिसके आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत ED ने जांच शुरू की। जनवरी 2025 में ED ने जयपुर, दौसा और अलवर में कुल 10 ठिकानों पर छापेमारी कर 31 लाख रुपये नकद, ज्वेलरी, अहम दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए थे।

गौरतलब है कि बलजीत यादव 2018 से 2023 तक बहरोड़ से निर्दलीय विधायक रहे और खुद को भ्रष्टाचार विरोधी नेता के रूप में पेश करते रहे। वे काले कपड़ों में प्रदर्शन, भ्रष्टाचार उजागर करने पर इनाम की घोषणा और जनजागरूकता अभियानों के कारण चर्चा में रहे। अब उसी MLA फंड के दुरुपयोग के आरोप में उनकी गिरफ्तारी को बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। ED अब बलजीत यादव से गहन पूछताछ कर रही है। मामले में कोर्ट रिमांड, चार्जशीट और आगे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।


यह भी पढें- Rajasthan Vidhansabha पहुंचे Govind Singh Dotasara...हुआ हंगामा, मामले पर क्या बोले

 

 







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed