{"_id":"6981e0904f3f08bd300786f9","slug":"congress-bjp-mla-clash-in-rajasthan-assembly-over-rahul-gandhi-issue-house-proceedings-adjourned-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राहुल गांधी के मुद्दे पर विधानसभा में भिड़े कांग्रेस-भाजपा विधायक, सदन की कार्यवाही स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राहुल गांधी के मुद्दे पर विधानसभा में भिड़े कांग्रेस-भाजपा विधायक, सदन की कार्यवाही स्थगित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Tue, 03 Feb 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan: राजस्थान विधानसभा में राहुल गांधी को लेकर भाजपा विधायक श्रीचंद कृपलानी और कांग्रेस नेता टीकाराम जूली के बीच जोरदार बहस हो गई। हंगामा बढ़ने के कारण सभापति ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।
राजस्थान विधानसभा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान भाजपा विधायक श्रीचंद कृपलानी द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर हंगामा हो गया। विवाद बढ़ने के कारण सभापति ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।
Trending Videos
क्या हुआ?
कृपलानी ने सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही का उदाहरण देते हुए कहा कि लोकसभा में स्पीकर बार-बार रूलिंग दे रहे थे, लेकिन राहुल गांधी उनकी नहीं सुन रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बिना छपे किताब को लेकर बेवजह आरोप लगा रहे हैं और उनमें इतने ही लक्षण (तमीज) नहीं हैं। इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस के विधायक भड़क गए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सभापति फूल सिंह मीणा से अनुरोध किया कि कृपलानी की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया जाए। जूली ने कहा कि जो सदस्य सदन में मौजूद नहीं है, उसका उल्लेख नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
'भाजपा सच्चाई सुनना नहीं चाहती'
कृपलानी ने जवाब में कहा कि विधानसभा में जितने भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, कम से कम वे देश के खिलाफ नहीं बोलते हैं और इसकी हमें तसल्ली है। इस पर टीकाराम जूली ने कहा कि राहुल गांधी देश के खिलाफ नहीं बोल रहे थे, बल्कि बीजेपी विधायक डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी बोलते, तो पता चलता कि मोदी जी और राजनाथ सिंह जी की क्या भूमिका थी। जूली ने कहा कि भाजपा सच्चाई सुनना नहीं चाहती।
ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट के आदेश की तस्दीक कराने गए वकील को तहसीलदार ने पीटा, वकीलों ने किया धरना प्रदर्शन
विधानसभा 15 मिनट के लिए स्थगित
इसके बाद जूली ने सभापति से अनुरोध किया कि बीजेपी विधायकों को सदन की मर्यादा में रहने और केवल राज्यपाल के अभिभाषण पर ही बोलने की हिदायत दें। कांग्रेस के विरोध के चलते कई विधायक वेल में आ गए और हंगामा बढ़ गया। हंगामा बढ़ने के बाद सभापति ने 4 बजकर 24 मिनट पर सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
