{"_id":"6801e37ce688b19af7097e76","slug":"ipl-2025-important-match-between-rr-and-lucknow-supergiants-on-19th-in-jaipur-practice-session-on-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच अहम मुकाबला 19 को जयपुर में, प्रैक्टिस सेशन ऑन मोड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच अहम मुकाबला 19 को जयपुर में, प्रैक्टिस सेशन ऑन मोड में
Fri, 18 Apr 2025 11:00 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:00 AM IST
सार
IPL 2025 RR vs LSG Preview : शनिवार को जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच मुकाबला होने जा रहा है। इस दौरान गुरुवार को जयपुर पहुंची लखनऊ सुपरजायंट्स टीम ने स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2025 के 18वें सीजन में शनिवार 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा, जिसे लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ी और फैंस काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम जयपुर पहुंची और सवाई मानसिंह स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। इस दौरान टीम के हेड कोच जहीर खान पिच का मुआयना करते नजर आए, जबकि स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई थ्रू प्रैक्टिस करते दिखे।
विज्ञापन
इस मुकाबले को दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। लखनऊ सुपरजायंट्स ने अब तक खेले गए 7 मुकाबलों में से 4 में जीत हासिल की है और वह प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की स्थिति इस सीजन में कुछ खास नहीं रही है। टीम ने 7 में से केवल 2 मुकाबले जीते हैं और फिलहाल आठवें स्थान पर बनी हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदलेगा मौसम, भीषण गर्मी और लू से राहत की उम्मीद
हालांकि हेड टू हेड रिकॉर्ड में राजस्थान रॉयल्स को बढ़त हासिल है। दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 4 में राजस्थान ने जीत दर्ज की है जबकि केवल 1 मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स के नाम रहा है।
मौजूदा फॉर्म को देखें तो लखनऊ की टीम अच्छी लय में नजर आ रही है लेकिन राजस्थान का घरेलू मैदान और पिछला रिकॉर्ड उसके पक्ष में है। ऐसे में जयपुर में होने वाला यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों टीमों के समर्थक इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।