Jaipur News: मदन राठौड़ ने भाजपा कार्यालय में किया लक्ष्मी पूजन, अंता उपचुनावों में किया जीत का दावा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश कार्यालय में लक्ष्मी पूजन किया और देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना की। उन्होंने अंता विधानसभा उपचुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दीपावली के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधिवत रूप से लक्ष्मी पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं देश की समृद्धि, खुशहाली और मजबूती की कामना करते हुए कहा कि दीपावली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समृद्ध भारत की ओर एक संकल्प भी है। राठौड़ ने कहा कि हमने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूरे विधि-विधान से दीपावली पूजन कर भगवान से प्रार्थना की कि भारतीय जनता पार्टी और अधिक सशक्त, समर्पित और जनकल्याणकारी बने। सभी देवताओं की कृपा सब पर बनी रहे, देश आत्मनिर्भर बने, और भारत का गौरव विश्व में और बढ़े।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे लोकल पर वोकल, स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि देशवासियों को चाहिए कि वे स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करें ताकि देश का धन देश में ही रहे और स्थानीय लोगों को रोजगार मिले। हम हर घर स्वदेशी, हर घर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ें, यही इस दीपावली का संदेश है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अंता विधानसभा उपचुनावों पर जनता के उत्साह का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। भाजपा का प्रत्याशी निष्कलंक, जमीन से जुड़ा हुआ और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला है।
ये भी पढ़ें: Jaipur News: प्रदेश के 544 मंदिरों में पंचपर्व दीपावली महोत्सव, होंगे भजन, रंगोली और महाआरती के भव्य कार्यक्रम
राठौड़ ने कहा कि नामांकन में बिना किसी बड़े आयोजन के हजारों लोगों की स्वस्फूर्त उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि जनता का भरोसा भाजपा पर है। आने वाले समय में सभी बड़े नेता प्रचार में जुटेंगे और भाजपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।
भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि लक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, प्रदेश मंत्री अजीत मांडण, स्टेफी चौहान, मेयर सौम्या गुर्जर सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। लक्ष्मी पूजन के बाद सभी ने प्रदेश एवं राष्ट्र की समृद्धि की कामना की।