सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Ruckus over Minister KK Vishnoi statement every time CM prays to Lord Krishna, it rains heavily

Jaipur News: ‘हर बार CM भगवान कृष्ण से प्रार्थना करते हैं तो भारी बारिश होती है’, मंत्री के बयान पर बवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/बाड़मेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 03 Aug 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaipur News: बाड़मेर जिले के बालोतरा क्षेत्र में लगातार जलभराव और दूषित पानी की गंभीर समस्या को लेकर किए गए सवाल पर उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री केके विश्नोई अजीब जवाब दिया, जिसपर बवाल मच गया। कांग्रेस ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Jaipur News: Ruckus over Minister KK Vishnoi statement every time CM prays to Lord Krishna, it rains heavily
भाजपा नेता सह मंत्री केके विश्नोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा क्षेत्र में लगातार जलभराव और दूषित पानी की गंभीर समस्या को लेकर उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री केके विश्नोई से सवाल किया गया। इस सवाल का उन्होंने जो जवाब दिया, उसने राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं पैदा कर दी हैं।

Trending Videos

 
शनिवार को बाड़मेर दौरे पर पहुंचे मंत्री विश्नोई ने कहा कि जब भी हमारे मुख्यमंत्री भरतपुर में भगवान कृष्ण से प्रार्थना करते हैं, तो इंद्रदेव इतनी कृपा कर देते हैं कि बारिश रुकती ही नहीं और मुख्यमंत्री को खुद भगवान इंद्र से निवेदन करना पड़ता है कि थोड़ा रहम करें, ताकि लोगों का जीवन सामान्य रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राजस्थान छात्रसंघ चुनाव: तिथि घोषित न होने से नाराज NSUI, 5 अगस्त को शहीद स्मारक से CM आवास तक करेगा प्रदर्शन
 
जोजरी नदी से फैली है तबाही, लोगों का जीना हुआ दूभर
बालोतरा क्षेत्र की हालत ऐसी हो चुकी है कि जोजरी नदी के माध्यम से जोधपुर और पाली की फैक्ट्रियों से आने वाला औद्योगिक कचरा बारिश में नदी के साथ बहकर बाड़मेर तक पहुंचता है। नदी के किनारे बसे गांवों में काले, दुर्गंधयुक्त पानी का सैलाब आ जाता है, जिससे घरों, खेतों और अन्य इमारतों में पानी भर जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या बीते कई वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक किसी भी सरकार ने दूषित पानी की निकासी और कचरा निस्तारण के स्थाई समाधान की दिशा में गंभीर प्रयास नहीं किए हैं।
 
कांग्रेस ने मंत्री के बयान को बताया 'गंभीर गैर-जिम्मेदारी'
बायतू से कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने मंत्री विश्नोई के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह न केवल असली मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सरकार इस समस्या को सुलझाने में पूरी तरह अक्षम है और अब भगवान से उम्मीद लगाए बैठी है। यह अत्यंत हास्यास्पद है।
 
चौधरी ने कहा कि जोजरी नदी के किनारे बसे गांव लगातार जलमग्न रहते हैं, जिससे न केवल जीवन बाधित होता है बल्कि स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार केवल बयानबाजी कर रही है जबकि जमीन पर कोई ठोस कार्य नहीं हो रहा।

यह भी पढ़ें- Alwar News: अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से मचा हड़कंप, मौत पर रहस्य बरकरार; पुलिस को हत्या की आशंका
 
‘हर मानसून में होता है पलायन’
प्रभावित गांवों के स्थानीय निवासी बताते हैं कि हर बार बारिश होते ही काले और जहरीले पानी का सैलाब गांवों में घुस जाता है, जिससे लोगों को पलायन तक करना पड़ता है। कई परिवारों को घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ती है।
 
एक स्थानीय ग्रामीण ने कहा कि जो लोग बाड़मेर और जोधपुर के बीच करीब 100 किलोमीटर की दूरी में रहते हैं, वे हर मानसून में एक ही त्रासदी से गुजरते हैं। हर साल सरकार आश्वासन देती है लेकिन फैक्ट्रियों से निकलने वाला कचरा उसी तरह नदी में बहता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed