{"_id":"6a506e019a8d29a0a2086055","slug":"jaipur-police-arrest-313-criminals-in-special-area-domination-drive-crackdown-on-gang-members-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4485827-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: एरिया डॉमिनेशन अभियान में 313 अपराधी गिरफ्तार, गैंग सदस्य समेत अवैध शराब जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: एरिया डॉमिनेशन अभियान में 313 अपराधी गिरफ्तार, गैंग सदस्य समेत अवैध शराब जब्त
Fri, 10 Jul 2026 09:47 AM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 09:47 AM IST
सार
जयपुर पुलिस ने विशेष एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाकर 313 अपराधियों और एक गैंग सदस्य को गिरफ्तार किया। 14 मामले दर्ज किए गए और 173 पव्वे अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस ने वारंटों का निस्तारण कर हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन भी किया।
विज्ञापन
एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाकर 313 अपराधियों और एक गैंग सदस्य को गिरफ्तार किया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में अपराध पर लगाम कसने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर विशेष एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देशन और विशेष पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश की निगरानी में चलाए गए इस अभियान में हार्डकोर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों, गैंग सदस्यों और वांछित आरोपियों के खिलाफ एक साथ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 313 अपराधियों को गिरफ्तार किया।
चारों जोन में एक साथ चला अभियान
जयपुर उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की विशेष टीमों ने एक साथ अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई। अपराधियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई और हिस्ट्रीशीटरों व हार्डकोर अपराधियों का सत्यापन कर उनकी गतिविधियों की निगरानी की गई। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर गश्त बढ़ाई गई, ताकि आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे।
313 गिरफ्तार, 14 मामले दर्ज
विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 313 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक सक्रिय गैंग सदस्य को भी दबोचा गया। कार्रवाई के दौरान कुल 14 मामले दर्ज किए गए। इनमें:
विज्ञापन
अभियान के दौरान पुलिस ने न्यायालयों से लंबित मामलों पर भी कार्रवाई करते हुए धारा 170 बीएनएसएस के तहत 54 व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की। इसके साथ ही 12 स्थायी वारंटों का निस्तारण किया गया तथा 10 गिरफ्तारी वारंटों की तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें- Bihar: बांकीपुर उपचुनाव से पहले पटना में NDA की महाबैठक आज, CM आवास में विधायक-जिलाध्यक्ष भी जुट रहे
अवैध गतिविधियों पर कसा शिकंजा
पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय गैंग सदस्यों, हिस्ट्रीशीटरों और हार्डकोर अपराधियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया। साथ ही अवैध शराब, हथियार, मादक पदार्थों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ भी विशेष कार्रवाई की गई।
जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी
जयपुर पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। इसका उद्देश्य अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के साथ शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।

- आबकारी अधिनियम के 10 मामले
- आर्म्स एक्ट का 1 मामला
- एनडीपीएस एक्ट का 1 मामला
- आरएनसी एक्ट के 2 मामले शामिल हैं।
- इसके अलावा पुलिस ने 173 पव्वे अवैध शराब भी जब्त की।