फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Police Reject Zero FIR Demand in Ritu Barala Case, Cite Existing Delhi Case

जयपुर: कांग्रेस ने कमिश्नरेट घेरा, फिर भी क्यों दर्ज नहीं होगी रितु बराला की एफआईआर? पढ़िए पुलिस का जवाब

Tue, 20 Oct 2026 03:01 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 20 Oct 2026 03:01 PM IST
सार

रितु बराला के साथ दिल्ली में कथित मारपीट के मामले में जयपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस के अनुसार, दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में पहले ही शिकायत दर्ज है और जांच जारी है। गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने जयपुर पुलिस आयुक्तालय में धरना देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

विज्ञापन
Jaipur Police Reject Zero FIR Demand in Ritu Barala Case, Cite Existing Delhi Case
कांग्रेस ने कमिश्नरेट घेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में एनएसयूआई की पदाधिकारी रितु बराला के साथ दिल्ली में कथित मारपीट के मामले में एफआईआर की मांग को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने आज कमिश्नरेट का घेराव कर लिया है। कांग्रेस के तमान नेता कल शाम से ही कमिश्नरेट में धरने पर बैठे थे। रात को कांग्रेस के नेता कमिश्नरेट में ही रहे। सुबह होने के बाद भी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की तो कांग्रेस ने जयपुर कूच का ऐलान कर दिया।

विज्ञापन

जयपुर पुलिस ने इस मामले में अपना पक्ष रखा है। पुलिस का कहना है कि इस घटना को लेकर रितु बराला पहले ही दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दे चुकी हैं। वहां इस मामले में केस दर्ज है और जांच की जा रही है। ऐसे में उन्हीं तथ्यों के आधार पर जयपुर में जीरो एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रितु बराला ने सोमवार, 19 अक्टूबर को जयपुर के मोती डूंगरी थाने पहुंचकर शिकायत दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि 13 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल चंचल यादव, सोनिका और ज्योति ने उनके साथ मारपीट की। बराला ने दिल्ली जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने में असमर्थता जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में विधायक अमीन कागजी, रफीक खान, पूर्व विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास, गंगा देवी, जयपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह समेत करीब 40 से 50 कार्यकर्ता जयपुर पुलिस आयुक्तालय पहुंचे। यहां उन्होंने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, अपराध से मुलाकात कर जीरो एफआईआर दर्ज कर दिल्ली भेजने की मांग की। इसके बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आयुक्तालय परिसर में धरने पर बैठ गए। पुलिस के बयान के अनुसार, उस समय धरना जारी था।

दिल्ली में पहले ही दर्ज है शिकायत

जयपुर पुलिस ने दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि 13 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस, सीजेपी और अन्य संगठनों के प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था। इसी दौरान रितु बराला और दिल्ली पुलिस की तीन महिला कांस्टेबलों के बीच धक्का-मुक्की हुई थी। इस संबंध में बराला ने उसी दिन कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दी थी।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में कनॉट प्लेस थाने में केस नंबर 291/2026 दर्ज है और जांच जारी है। जयपुर पुलिस ने बराला की ओर से इलाज में व्यस्त रहने के कारण अब तक रिपोर्ट नहीं करा पाने की बात पर भी सवाल उठाया। पुलिस का कहना है कि दिल्ली में शिकायत पहले ही दर्ज कराई जा चुकी है।

इसलिए जयपुर में दर्ज नहीं हुई जीरो एफआईआर

जयपुर पुलिस का तर्क है कि जब घटना के संबंध में दिल्ली के संबंधित थाने में पहले से शिकायत दर्ज है और जांच चल रही है, तो उन्हीं तथ्यों के आधार पर जयपुर में अलग से एफआईआर दर्ज करना उचित नहीं है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है और जांच के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी ओर, कांग्रेस नेता जयपुर में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को दिल्ली भेजने की मांग पर धरने पर बैठे हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस और पुलिस के बीच टकराव बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed