फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Police Under Fire Again as VVIP Movement Video Sparks Outrage

जयपुर में VVIP प्रोटोकॉल पर फिर बवाल; बारिश से बच रहे लोगों को बस शेल्टर से हटाया

Wed, 29 Jul 2026 01:03 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 29 Jul 2026 01:03 PM IST
सार

जयपुर में VVIP मूवमेंट के दौरान बारिश से बच रहे लोगों को बस शेल्टर से हटाने का वीडियो वायरल हुआ। मोमोज ठेला प्रकरण के बाद पुलिस के रवैये पर फिर सवाल उठे।

विज्ञापन
Jaipur Police Under Fire Again as VVIP Movement Video Sparks Outrage
VVIP मूवमेंट के दौरान बस शेल्टर में खड़े लोगों को हटाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान पुलिस के व्यवहार को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। इस बार सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में जेएलएन मार्ग पर भारी बारिश के बीच बस शेल्टर के नीचे खड़े राहगीरों और बाइक सवारों को पुलिसकर्मी कथित तौर पर धक्के देकर वहां से हटाते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह कार्रवाई वीवीआईपी मूवमेंट के लिए सड़क और आसपास का क्षेत्र पूरी तरह खाली कराने के उद्देश्य से की गई।
विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि क्या वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर बारिश से बच रहे आम नागरिकों को भी खुले में खड़े होने के लिए मजबूर किया जा सकता है? लोगों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है, लेकिन उसे लागू करने का तरीका भी मानवीय होना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढें-SI भर्ती 2025: 3 अगस्त से फिजिकल टेस्ट शुरू, 29 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहला मामला नहीं है जब वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान पुलिस की कार्रवाई विवादों में आई हो। इससे पहले जगतपुरा के महल रोड पर मुख्यमंत्री के काफिले के लिए रास्ता खाली कराने के दौरान मोमोज का ठेला पलटने की घटना ने भी प्रदेशभर में सुर्खियां बटोरी थीं। ठेला संचालिका रेशु (खुशबू) गुप्ता ने आरोप लगाया था कि उसने खौलते पानी को हटाने के लिए केवल दो मिनट का समय मांगा था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसकी बात नहीं सुनी और ठेला पलट दिया। इस दौरान गर्म पानी गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। मामले ने तूल पकड़ने के बाद संबंधित पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया गया था।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने वीवीआईपी प्रोटोकॉल के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि आखिर सुरक्षा व्यवस्था और आम नागरिकों के सम्मान व अधिकारों के बीच संतुलन कैसे बनाया जाएगा। फिलहाल जेएलएन मार्ग के वायरल वीडियो पर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed