फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jeweller Brothers Attacked and Shot in Jaipur’s Jamdoli, Woman Also Shot While Chasing Robbers

जयपुर: ज्वेलर भाइयों पर फायरिंग, लाठी-सरियों से पीटा; बचाने दौड़ी महिला के पैर में मारी गोली

Thu, 29 Oct 2026 04:28 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2026 04:28 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सागर में लोकायुक्त पुलिस ने जल संसाधन विभाग के दो कर्मचारियों को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मझगांय बांध की नहर निर्माण परियोजना के अंतिम बिल का भुगतान करने के बदले ठेकेदार से रिश्वत मांगी गई थी। कार्रवाई के दौरान डिविजनल अकाउंटेंट दीपक परिहार से 15 हजार रुपये और लिपिक अरविंद पाठक से 30 हजार रुपये बरामद किए जाने की जानकारी है।
 

विज्ञापन
Jeweller Brothers Attacked and Shot in Jaipur’s Jamdoli, Woman Also Shot While Chasing Robbers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के जामडोली इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलर भाइयों पर फायरिंग कर लाठी-सरियों से हमला किया। उन्हें बचाने दौड़ी महिला के पैर में भी गोली मारने का आरोप है। परिजनों के मुताबिक, बदमाश ज्वेलरी से भरा बैग लूटना चाहते थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जयपुर के जामडोली इलाके में बुधवार रात ज्वेलर भाइयों पर जानलेवा हमला हुआ। बाइक सवार बदमाशों ने पहले दोनों भाइयों पर फायरिंग की, फिर स्कूटी से गिरने के बाद करीब तीन मिनट तक लाठी-सरियों से मारपीट की। भाइयों को बचाने के लिए पत्थर लेकर पीछे दौड़ी महिला के पैर में भी गोली मार दी गई। वारदात के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। तीनों घायलों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शोरूम से घर लौटते समय घेरा, फिर किया हमला
जामडोली थाना पुलिस के अनुसार, राधा गोविंद विहार निवासी सोनू स्वर्णकार (35) और निशु सोनी (38) का इसी इलाके में एसआर ज्वेलर्स नाम से शोरूम है। बुधवार रात करीब आठ बजे दोनों भाई स्कूटी से घर लौट रहे थे। शोरूम से करीब 250 से 700 मीटर दूर अंधेरे रास्ते पर बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। निशु सोनी के अनुसार, तीन-चार बदमाश सरिए लेकर आए और उनके बड़े भाई पर हमला कर दिया। बचाने की कोशिश करने पर उन पर भी वार किए गए। दोनों भाइयों ने मदद के लिए शोर मचाया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वेलरी से भरा बैग लूटने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि बदमाश ज्वेलरी से भरा बैग लूटना चाहते थे। विरोध करने पर उन्होंने दोनों भाइयों से मारपीट की और ज्वेलरी के दो-तीन छोटे बॉक्स तथा निशु की सोने की चेन छीन ली। बैग में सोने और चांदी की ज्वेलरी थी। परिवार के मुताबिक, दोनों भाई रोजाना दुकान बंद करने के बाद ज्वेलरी घर लेकर जाते थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले से रेकी की थी। हालांकि, वारदात के पीछे की असली वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

भाइयों को बचाने दौड़ी महिला के पैर में गोली
हमले के दौरान सामने रहने वाली सीमा गुप्ता (32) भाइयों की मदद के लिए पत्थर लेकर बदमाशों के पीछे दौड़ीं। वह चोर-चोर चिल्लाते हुए आरोपियों को रोकने की कोशिश कर रही थीं। आरोप है कि भागते समय बदमाशों ने उनके पैर में गोली मार दी। सीमा के परिवार के अनुसार, उनके पति आगरा में निजी नौकरी करते हैं और उनकी दो बेटियां हैं।

पुलिस की मौजूदगी और देरी पर परिजनों ने उठाए सवाल
घायल ज्वेलर के बड़े भाई सुरेंद्र सोनी ने दावा किया कि वारदात में छह-सात बदमाश शामिल थे। उन्होंने बताया कि पुलिस वैन घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर खड़ी थी, लेकिन पुलिस लगभग पांच मिनट बाद पहुंची। सुरेंद्र के अनुसार, बदमाशों ने भाइयों पर दो और महिला पर एक गोली चलाई।


नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
एसीपी जितेंद्र सिंह के अनुसार, फायरिंग की सूचना मिलते ही जामडोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकाबंदी कराई गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed