राजस्थान में मानसून एक बार फिर रौद्र रूप में लौट आया है। राज्य के 27 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें जोधपुर प्रमुखता से शामिल है। रविवार रात से ही जोधपुर में लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है।
{"_id":"68b51108dfdbf53bb3073b2e","slug":"jodhpur-weather-heavy-rain-lashes-jodhpur-schools-shut-streets-flooded-monsoon-intensifies-across-rajasthan-2025-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान में मानसून का कहर, जोधपुर समेत 27 जिलों में भारी बारिश, स्कूलों में छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान में मानसून का कहर, जोधपुर समेत 27 जिलों में भारी बारिश, स्कूलों में छुट्टी
Mon, 01 Sep 2025 09:49 AM IST
सौरभ भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/ जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/ जोधपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Mon, 01 Sep 2025 09:49 AM IST
सार
मानसून ने राज्य में एक बार फिर रौद्र रूप ले लिया है। जोधपुर समेत 27 जिलों में भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया है। प्रशासन ने सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है और हेल्थ डिपार्टमेंट समेत अन्य विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
जाेधपुर में बारिश से हाल बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कें बनीं दरिया
- फोटो : अमर उजाला
जोधपुर जिला कलेक्टर ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सोमवार (1 सितंबर) के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। आदेश में कहा गया कि सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें।
शहर में जलभराव की स्थिति
बारिश के चलते सरदारपुरा चौपासनी रोड, नेहरू पार्क, चांदपोल, सूरसागर और शास्त्री नगर जैसे इलाकों में पानी भर गया है। मथुरादास माथुर अस्पताल के बाहर भी जलभराव होने से मरीजों और परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अंडरपास में फंसे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
अन्य जिलों में भी बारिश का कहर
हनुमानगढ़, झुंझुनू और टोंक में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। सीकर, अलवर, करौली, जालोर और झालावाड़ में बीते 24 घंटे में 5 इंच तक बारिश रिकॉर्ड की गई है। सवाई माधोपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के 7 सदस्य झुलस गए। चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में भी बिजली गिरने से एक युवक की जान चली गई। सिरोही जिले की बनास नदी में नहाने गए 5 युवक पानी के तेज बहाव में फंस गए। राहत की बात यह रही कि 4 युवकों को बचा लिया गया, जबकि एक युवक बह गया, जिसकी तलाश जारी है। उधर श्रीगंगानगर में सड़कों पर जलभराव के चलते सड़कें नदी जैसी नजर आ रही हैं। कई वाहन पानी में फंस गए और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

सड़कों पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
हनुमानगढ़ में बाढ़ की आशंका को देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। प्रशासन ने आपातकालीन व्यवस्था सक्रिय कर दी है।
हनुमानगढ़ में बाढ़ की आशंका को देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। प्रशासन ने आपातकालीन व्यवस्था सक्रिय कर दी है।
विज्ञापन
बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त
- फोटो : अमर उजाला
सितंबर में भी सामान्य से अधिक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार मानसून का आखिरी महीना (सितंबर) सामान्य से अधिक वर्षा लेकर आ सकता है। खासतौर पर पूर्वी राजस्थान अलवर, भरतपुर, सीकर, जयपुर, झुंझुनू आदि में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून का आखिरी महीना (सितंबर) सामान्य से अधिक वर्षा लेकर आ सकता है। खासतौर पर पूर्वी राजस्थान अलवर, भरतपुर, सीकर, जयपुर, झुंझुनू आदि में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।