सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Kirori vs Dotasra: BJP Minister Raises Alleged OBC Quota Misuse and RAS Recruitment Controversy

किरोड़ी का डोटासरा पर बड़ा आरोप: फर्जी OBC प्रमाण पत्र से बेटे को दिलवाई RAS नौकरी, CM को चिट्ठी, कहा FIR हो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 23 Jun 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार

बीज निगम घोटाले में किरोड़ी पर आरोप लगाने वाले राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर किरोड़ी ने पलटवार करते हुए बड़ा आरोप लगा दिया है। किरोड़ी ने सीएम को चिट्ठी लिख डोटासरा के खिलाफ FIR दर्ज करवाने की मांग की है-

Kirori vs Dotasra: BJP Minister Raises Alleged OBC Quota Misuse and RAS Recruitment Controversy
गोविंद सिंह डोटासरा व किरोड़ी लाल मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 

राजस्थान की राजनीति में बीज निगम रिश्वतकांड को लेकर कांग्रेस और कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के बीच छिड़ी जुबानी जंग अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा बीज निगम मामले में कृषि मंत्री पर गंभीर आरोप लगाने के बाद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर डोटासरा और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कृषि मंत्री ने आरोप लगाया है कि गोविंद सिंह डोटासरा और उनके समधी रहे पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पुनिया के परिवार ने कथित रूप से फर्जी OBC नॉन-क्रीमीलेयर प्रमाण पत्र बनवाकर राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में चयन का लाभ लिया। मंत्री ने मामले में एफआईआर दर्ज कराने और जांच करवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

RAS-2016 भर्ती का दिया हवाला

पत्र में दावा किया गया है कि RAS-2016 परीक्षा में डोटासरा के पुत्र अविनाश सिंह डोटासरा का चयन हुआ था। मंत्री ने आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया में प्रभाव का इस्तेमाल किया गया और OBC नॉन-क्रीमीलेयर प्रमाण पत्र से जुड़ी अनियमितताएं हुईं। पत्र में यह भी कहा गया है कि रमेश चंद्र पुनिया के परिवार के सदस्यों ने भी कथित रूप से इसी श्रेणी का लाभ लेकर विभिन्न भर्तियों में चयन प्राप्त किया।

विज्ञापन

पूर्व RPSC सदस्यों के बयानों का भी जिक्र

डॉ. मीणा ने अपने पत्र में पूर्व RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा और रामूराम राइका के कथित बयानों का उल्लेख करते हुए दावा किया है कि चयन प्रक्रिया पर प्रभाव डालने के आरोप पहले भी सामने आ चुके हैं। उन्होंने मामले की स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग की है।

FIR दर्ज करने की मांग

कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए जाएं। पत्र में आरोप लगाया गया है कि यदि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी सेवाओं में चयन हुआ है तो यह गंभीर आपराधिक मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

बीज निगम विवाद के बीच सियासी पलटवार

राजनीतिक हलकों में इस पत्र को बीज निगम रिश्वतकांड पर कांग्रेस के हमलों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में गोविंद सिंह डोटासरा ने कृषि विभाग की छापेमारी को लेकर मंत्री पर निशाना साधते हुए कथित उगाही और संरक्षण के आरोप लगाए थे तथा मंत्री से इस्तीफे की मांग की थी। अब डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सीधे डोटासरा को निशाने पर लेते हुए पुराने भर्ती मामलों को उठाकर राजनीतिक मुकाबले को और तीखा कर दिया है।

 

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed