सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   LPG Crisis: Union Minister Gajendra Singh Shekhawat India Better Placed Than Neighbours

'पड़ोसी देशों की तुलना में भारत की स्थिति बेहतर': गैस संकट के बीच केंद्रीय मंत्री शेखावत का बयान; कहा- सब ठीक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sabahat Husain Updated Sun, 15 Mar 2026 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार

LPG Crisis: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि देश में गैस या पेट्रोलियम का कोई संकट नहीं है। कांग्रेस भ्रम फैला रही है। सरकार ने तेल आयात के स्रोत बढ़ाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आपूर्ति और कीमतें नियंत्रण में हैं।

LPG Crisis: Union Minister Gajendra Singh Shekhawat India Better Placed Than Neighbours
गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात ने देश में गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत में पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर किसी प्रकार का कोई संकट नहीं है और कांग्रेस पार्टी एक निराधार मुद्दे को बड़ा बनाकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का गैर-जिम्मेदाराना प्रयास कर रही है।

Trending Videos

शनिवार को मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चुनौतियां जरूर उत्पन्न हुई हैं, लेकिन भारत में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों की तुलना में भारत कहीं बेहतर स्थिति में है। पाकिस्तान में लगभग आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है, जबकि बांग्लादेश में सरकारी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए अवकाश घोषित करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि अमेरिका जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में जनवरी की तुलना में मार्च में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में लगभग 22 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है, लेकिन भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न तो कीमतों में एक रुपये की बढ़ोतरी हुई और न ही कहीं किसी प्रकार की कमी होने दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयात स्रोतों का किया विस्तार
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत अपनी आवश्यकता का 60 प्रतिशत से अधिक कच्चा तेल आयात करता है, जिसमें लगभग 75 प्रतिशत फारस की खाड़ी क्षेत्र के होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आता है। उन्होंने कहा कि ईरान द्वारा रोक लगाए जाने से आपूर्ति प्रभावित हुई थी, लेकिन सरकार ने पहले से सक्रिय कदम उठाते हुए आयात के स्रोतों का विस्तार किया। पहले भारत 27 देशों से तेल आयात करता था, जिसे बढ़ाकर अब 40 देशों तक कर दिया गया है। अब भारत की आपूर्ति श्रृंखला खाड़ी देशों के साथ-साथ अमेरिका तक भी पहुंच चुकी है।


पढ़ें: 'अब उड़ान के लिए तैयार रहे राजस्थान का युवा': सीएम भजनलाल शर्मा बोले; युवाओं के साथ दौड़ भी लगाई

कालाबाजारी करने वालों पर सख्ती
देश के 33 करोड़ गैस उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए शेखावत ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता घरेलू उपभोक्ता हैं। उन्होंने बताया कि गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बुकिंग की व्यवस्था बनाई गई है, ताकि लोग घबराकर अनावश्यक भंडारण न करें। गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति में 20 प्रतिशत तक ढील दी गई है और मिट्टी तेल का कोटा भी खोल दिया गया है।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए शेखावत ने कहा कि जोधपुर में प्रदर्शन करने वालों के घर जाकर देखना चाहिए कि क्या वहां लकड़ी या कोयले पर खाना बन रहा है। सबके घरों में गैस जल रही है, इसके बावजूद भ्रम फैलाया जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी बातों को अब उनकी अपनी पार्टी भी गंभीरता से नहीं लेती। रूस से तेल आयात के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछले एक वर्ष में भारत के कुल आयात का लगभग 22 प्रतिशत हिस्सा अकेले रूस से आया है, जो लगातार जारी है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को ‘काल्पनिक सूचनाओं’ पर आधारित बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed