सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Madan Rathore took a dig at Congress Rajasthan Politics News

Rajasthan: 'कांग्रेस के पाप धोने में लग रहा समय'...मदन राठौड़ का तंज, कहा- भाजपा दे रही सबको समान अवसर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 16 Jul 2025 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं की आलोचना प्रवृत्ति पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को केवल दोष ढूंढने और आलोचना करने की आदत हो गई है। वे हमेशा नकारात्मक सोच के साथ काम करते हैं, जबकि अब वक्त सकारात्मक पहल का है।

Madan Rathore took a dig at Congress Rajasthan Politics News
मदन राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पापों को धोने में समय लग रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार ने अपने कार्यकाल में वार्ड और पंचायतों का गठन पूरी तरह अव्यवस्थित और अनियमित तरीके से किया था।

Trending Videos


राठौड़ ने कहा कि कहीं 250 मतदाताओं का वार्ड बना दिया गया तो कहीं 8000 मतदाताओं का। इससे साफ होता है कि वार्ड और पंचायतों का गठन राजनीतिक स्वार्थ और व्यक्तिगत लाभ के लिए किया गया था।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान भाजपा सरकार इन खामियों को दुरुस्त करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है ताकि सभी को समान अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी का पक्षपात करना नहीं, बल्कि पारदर्शिता और समानता सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की आलोचनात्मक प्रवृत्ति पर तंज
मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं की आलोचना प्रवृत्ति पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को केवल दोष ढूंढने और आलोचना करने की आदत हो गई है। वे हमेशा नकारात्मक सोच के साथ काम करते हैं, जबकि अब वक्त सकारात्मक पहल का है। हाल ही में हुए विधानसभा और निकाय उपचुनावों का जिक्र करते हुए राठौड़ ने कहा कि भाजपा ने 36 में से 29 सीटों पर जीत दर्ज की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “इसके बावजूद कांग्रेस खुद को विजयी बताने में लगी है। यह स्थिति कांग्रेस नेताओं के लिए आत्ममंथन का विषय है।

पढ़ें:  बोकारो में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर; एक कोबरा जवान घायल

अमित शाह का जयपुर दौरा: सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा बल
पत्रकारों से बातचीत में राठौड़ ने बताया कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को जयपुर के दादिया क्षेत्र में सहकारिता विभाग के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसमें प्रदेशभर से सहकारिता क्षेत्र से जुड़े नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन आमजन को आत्मनिर्भर बनाने और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। सहकारिता के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक विकास की असीम संभावनाएं हैं, जिन्हें भाजपा पूरी मजबूती से आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed