{"_id":"69da46519c5dc8f7420e354d","slug":"pm-modi-to-address-youth-at-my-bharat-budget-quest-finale-in-jaipur-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: जयपुर में गूंजेगी युवाओं की आवाज, माय भारत बजट क्वेस्ट के फिनाले में पीएम मोदी देंगे संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: जयपुर में गूंजेगी युवाओं की आवाज, माय भारत बजट क्वेस्ट के फिनाले में पीएम मोदी देंगे संदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार
जयपुर में ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ का आयोजन किया जाएगा। 13 अप्रैल को होने वाले फिनाले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो के जरिए संदेश देंगे, जबकि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा विजेताओं से संवाद करेंगे।
अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता जानकारी देते हुए
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
जयपुर में 12 और 13 अप्रैल को युवाओं की भागीदारी और नीति संवाद को केंद्र में रखकर ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का भव्य फिनाले 13 अप्रैल को होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो संदेश के जरिए देशभर के युवाओं को संबोधित करेंगे। इससे आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी शामिल होंगे। वे विजेता प्रतिभागियों से सीधे संवाद कर युवाओं के विचारों और सुझावों को सुनेंगे। आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में आयोजित किया जा रहा है।
महिला युवा संसद का होगा आयोजन
‘विकसित भारत यूथ डायलॉग’ पहल के तहत 12 अप्रैल को ‘महिला युवा संसद’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिला प्रतिभागी महिला आरक्षण विधेयक जैसे महत्वपूर्ण विषय पर संसदीय शैली में चर्चा करेंगी। इसी दिन शाम को एमएनआईटी परिसर में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसका उद्देश्य युवाओं को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है।
उद्यमिता और मानव संसाधन पर होगी चर्चा
13 अप्रैल को मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत उद्घाटन सत्र से होगी। इसके बाद ‘माय भारत सत्र’ और विशेषज्ञों की पैनल चर्चाएं आयोजित की जाएंगी। इन चर्चाओं में भारत को वैश्विक उद्यमिता केंद्र बनाने और मानव पूंजी के विकास जैसे अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
ऑनलाइन संवाद के लिए चुना जाएगा
अतिरिक्त मुख्य सचिव, युवा मामले एवं खेल विभाग प्रवीण गुप्ता के अनुसार, ‘मेरा युवा भारत’ प्लेटफॉर्म पर 1 से 22 फरवरी 2026 के बीच आयोजित ऑनलाइन क्विज में राजस्थान के 75,591 युवाओं ने भाग लिया। इसके बाद निबंध प्रतियोगिता में 3,453 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 984 युवाओं को राज्य स्तरीय संवाद के लिए चुना गया है। इनमें 423 महिलाएं और 561 पुरुष शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- 'वीआईपी दर्शन हो बंद'; जमकर बरसे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, बोले- गौ-हत्या करने वालों को लगेगा पाप
देशभर में इस पहल को व्यापक समर्थन मिला है। कुल मिलाकर 12 लाख से अधिक युवाओं ने इस कार्यक्रम में भागीदारी की और 46,500 से ज्यादा निबंध प्राप्त हुए। यह पहल युवाओं को नीति निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने और देश के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Trending Videos