फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   NIMS University Student Dies After Jumping from Hostel’s 15th Floor in Jaipur

जयपुर: निम्स यूनिवर्सिटी के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 15वीं मंजिल से गिरा

Wed, 26 Aug 2026 08:04 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 26 Aug 2026 08:04 AM IST
सार

जयपुर की NIMS यूनिवर्सिटी के B.Tech प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य तिवारी की हॉस्टल की 15वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
NIMS University Student Dies After Jumping from Hostel’s 15th Floor in Jaipur
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर की निम्स यूनिवर्सिटी में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य तिवारी की मंगलवार रात हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आदित्य हॉस्टल की 15वीं मंजिल से नीचे गिरा था, जिससे उसकी मौत हो गई। आदित्य लखनऊ, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और गार्नेक हॉस्टल में अपने दो रूम पार्टनर मयंक यादव और अंकित सिंह के साथ रहता था। 

विज्ञापन

चंदवाजी थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब 8:30 बजे छात्र के साथ घटना की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक छात्र की मौत हो चुकी थी। शव को निम्स अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। दो दिन से कॉलेज नहीं जा रहा था

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घटना के समय आदित्य के दोनों रूम पार्टनर हॉस्टल के कमरे में नहीं थे। दोनों कॉलेज के बाहर गए हुए थे। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आदित्य पिछले दो दिन से कॉलेज भी नहीं जा रहा था। पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, लेकिन वह लॉक है। मोबाइल की जांच के बाद ही पुलिस को घटना से जुड़े कुछ और तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूम पार्टनर्स और दूसरे छात्रों से पूछताछ
चंदवाजी थाना पुलिस हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस छात्र के हाल के व्यवहार, कॉलेज में उसकी गतिविधियों और घटना से पहले की परिस्थितियों की जानकारी लेने में जुटी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और पोस्टमॉर्टम सहित आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed