फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Monsoon Falters: 18 of 41 Districts Record Rainfall Deficit

राजस्थान में फिर बदला मौसम: आज 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 27 तक जारी रहेगा दौर

Wed, 26 Aug 2026 07:16 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 26 Aug 2026 07:16 AM IST
सार

राजस्थान के पूर्वी हिस्से में मंगलवार को 70 मिमी तक बारिश हुई, कई बांध-तालाब छलके। पश्चिमी जिलों में गर्मी बढ़ी, श्रीगंगानगर 41 डिग्री पहुंचा। 27 अगस्त से मानसून कमजोर होने का अनुमान है।

विज्ञापन
Rajasthan Monsoon Falters: 18 of 41 Districts Record Rainfall Deficit
जयपुर में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मानसून की गतिविधियां अब अलग-अलग इलाकों में अलग तस्वीर दिखा रही हैं। मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई। बूंदी, कोटा, झालावाड़, सवाई माधोपुर, दौसा और टोंक समेत कई जिलों में बारिश से जलस्रोत छलक उठे। वहीं पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और चूरू में बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस बढ़ गई। आज बांरा, बूंदी, करौली, कोटा, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, टोंक और दौसा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन

बूंदी के तालेड़ा में 70 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 70 मिमी बारिश बूंदी के तालेड़ा में दर्ज की गई। अलवर, चित्तौड़गढ़, कोटा, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, झालावाड़ और दौसा में भी कई स्थानों पर एक इंच से अधिक बारिश हुई। तेज बारिश के कारण दौसा, करौली, भरतपुर और सवाई माधोपुर के कई इलाकों में बांध, तालाब और एनिकट ओवरफ्लो हो गए।

विज्ञापन

धौलपुर के सकवारा में पार्वती नदी की रपट पार करते समय एक युवक बह गया। एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम ने तलाशी अभियान चलाकर विजय सिंह (32) का शव बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें- राजस्थान की PTI भर्ती में फर्जी डिग्री का पर्दाफाश, सीहोर के निजी विश्वविद्यालय के कुलपति समेत तीन गिरफ्तार

27 अगस्त से कमजोर होगा मानसून

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून ट्रफ अब उत्तर भारत की ओर खिसक गई है। इसके चलते 27 अगस्त से 2 सितंबर के बीच पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मानसून कमजोर रहने का अनुमान है।

श्रीगंगानगर में 41 डिग्री तापमान

पश्चिमी राजस्थान में बारिश की कमी के बीच गर्मी बढ़ गई है। मंगलवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह पिछले दो वर्षों में अगस्त के दौरान प्रदेश में किसी भी जिले में दर्ज सबसे अधिक तापमान बताया गया है। बीकानेर में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा।

जयपुर में बारिश से तापमान गिरा

जयपुर में मंगलवार सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर बारिश हुई। बस्सी में सबसे अधिक 39 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिल्ली हाईवे पर कोटपूतली और शाहपुरा के आसपास कई जगहों पर पानी भर गया। दिनभर बादल छाए रहने से जयपुर के तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट आई और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अलवर में करीब 49 मिमी बारिश

अलवर में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे से दोपहर तक कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। जिले में करीब 49 मिमी यानी लगभग दो इंच बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश से कई सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।

कोटा में 42.4 मिमी बारिश

कोटा में पिछले 24 घंटों के दौरान 42.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। रिमझिम बारिश के चलते अधिकतम तापमान करीब चार डिग्री गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज हुआ। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक कोटा संभाग में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed