फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   PM Modi to Unveil 1.06 Lakh Crore Development Push in Rajasthan Today

पीएम का बाड़मेर दौरा : सुबह 10:45 पर पहुंचेंगे जोधपुर, 90 मिनट बाद करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन

Sat, 04 Jul 2026 07:13 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sat, 04 Jul 2026 07:13 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राजस्थान में 1.06 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जोधपुर एयरपोर्ट टर्मिनल, जयपुर मेट्रो फेज-2 और एचआरआरएल रिफाइनरी प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

विज्ञापन
PM Modi to Unveil 1.06 Lakh Crore Development Push in Rajasthan Today
पीएम के दौरे की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राजस्थान और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। राजस्थान में वे सुबह 10:45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और संशोधित उड़ान (UDAN) योजना की शुरुआत करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे बालोतरा के पचपदरा में करीब 1.06 लाख करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे तथा जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) का राष्ट्र को समर्पण होगा। करीब 79,450 करोड़ रुपए की लागत से विकसित यह देश का पहला 9 एमएमटीपीए ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स है, जो ऊर्जा सुरक्षा, पेट्रोकेमिकल उत्पादन और रोजगार को नई गति देगा।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री यहीं से 13,000 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे। यह 41 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर प्रह्लादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 36 स्टेशनों के जरिए शहर के औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों को जोड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें- Rajasthan: दलित नाबालिग से जंगल में की बर्बरता! मारपीट करने वाले दो मुख्य आरोपी धराए; पुलिस ने निकाला जुलूस

इसके अलावा चूरू-सादुलपुर और चूरू-रतनगढ़ रेल दोहरीकरण परियोजनाओं का उद्घाटन, एनएच-125ए जोधपुर रिंग रोड के फोरलेन सेक्शन का लोकार्पण, 1,000 मेगावाट बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना, 300 मेगावाट करणीसर सोलर प्लांट और राजस्थान रिन्यूएबल एनर्जी जोन से जुड़ी बिजली ट्रांसमिशन परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित करीब 54 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। राजस्थान के बाद प्रधानमंत्री गुजरात के अहमदाबाद जिले के साणंद पहुंचेंगे, जहां सीजी सेमीकंडक्टर की ओएसएटी (OSAT) सुविधा का उद्घाटन करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed