{"_id":"69e5ffc4a556e128720eb35e","slug":"politics-intensifies-after-fire-at-pachpadra-refinery-tikaram-juli-targets-government-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4188146-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: पचपदरा रिफाइनरी में आग पर सियासत तेज, जूली ने सरकार को निशाने पर लिया, सुरक्षा पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: पचपदरा रिफाइनरी में आग पर सियासत तेज, जूली ने सरकार को निशाने पर लिया, सुरक्षा पर उठे सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार
उद्घाटन से एक दिन पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। नेता प्रतिपक्ष ने इसे गंभीर मामला बताते हुए सरकार की सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में आग लगने की घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए इस हादसे को बेहद गंभीर और चिंताजनक बताया है। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इतनी बड़ी औद्योगिक परियोजना में सुरक्षा को लेकर इस तरह की चूक स्वीकार्य नहीं है।
जूली ने अपने बयान में कहा कि जिस रिफाइनरी का निर्माण कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुआ था, उसका उद्घाटन करने के लिए नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को आने वाले हैं। ऐसे में उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले आग लगने की घटना कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इस परियोजना को वर्षों तक लंबित रखा, जिसके कारण इसकी लागत भी दोगुनी हो गई।
ये भी पढ़ें: Pachpadra Refinery Fire: पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, कर्मचारी निकाले गए; कल पीएम मोदी करने वाले हैं उद्घाटन
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि रिफाइनरी अभी पूर्ण रूप से तैयार नहीं है और जल्दबाजी में केवल प्रचार के उद्देश्य से उद्घाटन करवाया जा रहा है। जूली ने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि सरकार दिखावे और प्रचार से समय निकालकर वास्तविक व्यवस्थाओं पर ध्यान देती, तो शायद इतनी बड़ी सुरक्षा चूक नहीं होती।
नेता प्रतिपक्ष ने इस घटना को महज हादसा न बताते हुए इसे सरकारी लापरवाही का परिणाम करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं में सुरक्षा मानकों का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन यहां यह पूरी तरह नजरअंदाज होता दिख रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में किसी के हताहत न होने की कामना करते हैं और सभी के सुरक्षित होने की प्रार्थना की।
Trending Videos