{"_id":"69e58927f43d8cf0a60c13a8","slug":"heatwave-intensifies-in-rajasthan-temperatures-cross-42-c-in-several-cities-hot-winds-likely-in-six-districts-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी का प्रकोप तेज, कई शहरों में पारा 42 डिग्री पार; छह जिलों में चलेगी लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी का प्रकोप तेज, कई शहरों में पारा 42 डिग्री पार; छह जिलों में चलेगी लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु सिंह
Updated Mon, 20 Apr 2026 07:32 AM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। चूरू, चित्तौड़गढ़ और कोटा में तापमान 42°C पार पहुंच गया, जबकि कई शहरों में पारा 40°C से ऊपर रहा। जयपुर समेत 6 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है और श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में अगले कुछ दिनों तक भीषण लू चलने की चेतावनी दी गई है।
राजस्थान में गर्मी ने दिखाए तेवर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान में गर्मी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और लू के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रविवार को चूरू, चित्तौड़गढ़ और कोटा में दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया, जबकि 10 से ज्यादा शहरों में पारा 40 से 41 डिग्री के बीच बना रहा।
नगर निगम ने पानी का छिड़काव कराया
तेज गर्मी के असर को कम करने के लिए कोटा में नगर निगम ने सड़कों पर टैंकरों से पानी का छिड़काव करवाया, ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके और तापमान के प्रभाव को नियंत्रित किया जा सके।
जयपुर समेत 6 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग जयपुर के मुताबिक, सोमवार को जयपुर सहित छह जिलों के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है।
कई जिलों में लू से लोग प्रभावित
रविवार को उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में दोपहर तक हल्के बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। पिछले 24 घंटे के मौसम पर नजर डालें तो बीकानेर संभाग को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप बनी रही। झुंझनु, भरतपुर, अलवर और धौलपुर में लू के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें- 'ओछी राजनीति ने महिलाओं के सपनों पर पानी फेरा’; महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भड़के सीएम भजनलाल
जोधपुर में सामान्य से अधिक रहा तापमान
जोधपुर में भी रविवार को गर्मी का असर स्पष्ट दिखाई दिया। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा रहा। तेज धूप के चलते दिन में सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम नजर आई।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X