सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur High Court: Ruckus at booth over fake voting poll cancelled new date to be announced soon

Jaipur: फर्जी वोटिंग का आरोप और फिर बवाल, जयपुर हाईकोर्ट बूथ पर क्या हुआ ऐसा कि रद्द करना पड़ा मतदान?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaipur: जयपुर हाईकोर्ट पोलिंग बूथ पर राजस्थान बार काउंसिल चुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग के आरोपों को लेकर हंगामा हो गया, जिसके बाद प्रशासन ने वहां का मतदान रद्द कर दिया। अब इस बूथ पर दोबारा मतदान के लिए नई तारीख घोषित की जाएगी। चुनाव में प्रदेशभर के अधिवक्ताओं में उत्साह है और पहली बार महिला वकीलों को आरक्षण भी दिया गया है।

Jaipur High Court: Ruckus at booth over fake voting poll cancelled new date to be announced soon
हंगामा करते वकील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव के दौरान जयपुर स्थित हाईकोर्ट पोलिंग बूथ पर फर्जी वोटिंग के आरोपों को लेकर जमकर हंगामा हो गया। स्थिति बिगड़ने के बाद प्रशासन ने इस बूथ पर मतदान प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया। अब यहां दोबारा मतदान के लिए नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

Trending Videos

तकनीकी कारणों से देरी, रिटायर्ड जस्टिस ने डाला पहला वोट
इससे पहले इसी बूथ पर तकनीकी और व्यवस्थागत कारणों से मतदान करीब 50 मिनट की देरी से शुरू हुआ। मतदान की शुरुआत 94 वर्षीय रिटायर्ड जस्टिस विजय शंकर दवे ने पहला वोट डालकर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल की देरी के बाद हो रहे चुनाव, वकीलों में उत्साह
करीब तीन साल की देरी के बाद और आठ साल के अंतराल में हो रहे इस चुनाव में प्रदेशभर के अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

23 पदों के लिए 234 प्रत्याशी, 258 बूथ बनाए गए
23 पदों के लिए कुल 234 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि प्रदेश में 258 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इस चुनाव में 84,247 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इससे पहले बार काउंसिल के चुनाव वर्ष 2018 में हुए थे।

पहली बार महिला वकीलों को मिला आरक्षण
इस बार के चुनाव की खास बात यह है कि पहली बार महिला वकीलों को आरक्षण दिया गया है।

ये भी पढ़ें: झोपड़ी में लगी आग से 7 पशु जिंदा जले: गैस सिलेंडर फटा, एक युवक घायल

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो रहा चुनाव
वहीं, चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह पूरा चुनाव सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी की निगरानी में कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed