सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Voting Begins for Rajasthan Bar Council Elections Amid Tight Security

Jaipur: कड़ी सुरक्षा के बीच बार काउंसिल चुनाव शुरू, हाईकोर्ट में कड़ा पहरा; प्रत्याशियों ने सबसे पहले डाला वोट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 09:50 AM IST
विज्ञापन
सार

Jaipur:  जयपुर सहित पूरे राजस्थान में बार काउंसिल चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुए। सुबह 8 बजे से मतदान जारी है और अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हाईकोर्ट परिसर सहित सभी केंद्रों पर भारी भीड़ रही, हालांकि शुरुआत में थोड़ी तकनीकी देरी भी हुई जिसे जल्द संभाल लिया गया। 23 पदों के लिए 234 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला रोचक हो गया है। 

Voting Begins for Rajasthan Bar Council Elections Amid Tight Security
राजस्थान हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव के लिए बुधवार सुबह 8 बजे से प्रदेशभर में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान शुरू होते ही अधिवक्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और विभिन्न जिलों के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें नजर आईं। यह मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे अंतराल के बाद चुनाव को लेकर उत्साह

लंबे अंतराल के बाद हो रहे इस चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में विशेष उत्साह बना हुआ है। प्रदेशभर में बनाए गए मतदान केंद्रों पर वकील बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कई स्थानों पर प्रत्याशी स्वयं सबसे पहले मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डालकर चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत की।

शुरुआत में मतपेटियां खुलने में देरी
इस बीच राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर परिसर में मतदान शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद भी मतपेटियां नहीं खुल पाईं, जिससे कुछ देर के लिए व्यवस्था प्रभावित हुई। हालांकि, चुनाव टीम ने तत्परता से स्थिति को संभाला और मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से शुरू कर दी।

हाईकोर्ट परिसर बना सबसे बड़ा केंद्र, मेले जैसा माहौल
जयपुर हाईकोर्ट परिसर प्रदेश का सबसे बड़ा मतदान केंद्र बना हुआ है, जहां सुबह से ही मेले जैसा माहौल देखने को मिला। यहां प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ी। परिसर में चुनावी चर्चाएं, समर्थकों की सक्रियता और मतदाताओं की आवाजाही से पूरे क्षेत्र में खासा उत्साह नजर आया।

कड़े सुरक्षा प्रबंध, डॉग स्कॉड और पुलिस तैनात
चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। जयपुर हाईकोर्ट सहित प्रमुख केंद्रों पर डॉग स्कॉड के साथ सैकड़ों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रवेश द्वारों पर सघन जांच की व्यवस्था की गई है और मतदान केंद्रों के आसपास सुरक्षा घेरा बनाया गया है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

प्रदेशभर में अधिवक्ताओं का उत्साह, लंबी कतारें
जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर सहित कई जिलों में भी अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। कई स्थानों पर मतदान शुरू होते ही लंबी कतारें लग गईं। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह चुनाव उनके प्रतिनिधित्व और पेशे के भविष्य से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें: हादसे ने खोल दिया तस्करी का राज, नीलगाय से टकराया तस्कर, 14 किलो हेरोइन बरामद: कीमत करीब 70 करोड़

23 पदों के लिए 234 प्रत्याशी, मुकाबला रोचक
इस चुनाव में कुल 23 पदों के लिए 234 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा है। मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रखा जाएगा और निर्धारित तिथि पर मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed