सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan-heatwave-alert-temperature-43-degree-dust-storm-warning-april-2026

Rajasthan Weather Update: मरुधरा में बढ़ी भीषण तपन, पश्चिमी राजस्थान में धूलभरी तेज हवाएं चलने की संभावना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 08:53 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में गर्मी का असर तेज हो गया है, 22 अप्रैल को तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरी क्षेत्रों में लू और पश्चिमी हिस्सों में धूलभरी तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है।

rajasthan-heatwave-alert-temperature-43-degree-dust-storm-warning-april-2026
राजस्थान वेदर फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार

मरुधरा में इन दिनों तपन काफी बढ़ गई है। 22 अप्रैल को पारा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में गर्म हवाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

Trending Videos

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, बीते दिन राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आने वाले चार से पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bikaner: हादसे ने खोल दिया तस्करी का राज, नीलगाय से टकराया तस्कर, 14 किलो हेरोइन बरामद: कीमत करीब 70 करोड़

वहीं, पश्चिमी राजस्थान में इन दिनों धूलभरी तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार अधिकतम 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। ऐसे में दृश्यता प्रभावित रहेगी और यातायात पर असर पड़ सकता है। साथ ही, सांस की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। धूलभरी आंधियों के दौरान स्वयं का बचाव करना जरूरी है।


ये भी पढ़ें- Baran: कमीशन के खेल में गई जान! कांग्रेस नेताओं पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, बारां हत्याकांड का खुलासा

दिन में कोटा तो रात में बाड़मेर रहा सबसे गर्म
मंगलवार को थार से ज्यादा गर्मी कोटा में रही। यहां तापमान 42 डिग्री तक रहा। जबकि रात में सबसे ज्यादा गर्म क्षेत्र थार का बाड़मेर रहा। जयपुर में भी पारा सामान्य से थोड़ा ऊपर रहा। गर्मी की वजह से टूरिस्ट यात्रियों की संख्या कम हुई है। अजमेर, उदयपुर और चितौड़गढ़ में पर्यटक काफी संख्या में दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed