{"_id":"6458b4fa01d92eacf603fecb","slug":"politics-vasundhara-raje-says-that-no-one-can-insult-me-as-much-as-cm-gehlot-did-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'मेरा जितना अपमान गहलोत ने किया कोई नहीं कर सकता, सरकार बचाने के CM के बयान पर कहा- यह बड़ा षड्यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: 'मेरा जितना अपमान गहलोत ने किया कोई नहीं कर सकता, सरकार बचाने के CM के बयान पर कहा- यह बड़ा षड्यंत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 08 May 2023 02:08 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत साल 2023 में होने वाली हार से भयभीत होकर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है, जिनकी ईमानदारी और सत्य निष्ठा सर्वविदित है। राजे ने कहा, रिश्वत लेना और देना दोनों अपराध हैं, यदि उनके विधायकों ने पैसा लिया है तो एफआईआर दर्ज करवाएं।
वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा, सच तो यह है कि अपनी ही पार्टी में हो रही बगावत और रसातल में जाते जनाधार के कारण बौखलाहट में सीएम अशोक गहलोत ने ऐसे अमर्यादित और असत्य आरोप लगाएं है। पूर्व सीएम ने कहा, विधायकों की खरीद-फरोख्त की जहां तक बात है, इसके महारथी तो स्वयं अशोक गहलोत हैं, जिन्होंने साल 2008 और 2018 में अल्पमत में होने के कारण ऐसा किया था।
Trending Videos
वसुंधरा राजे ने कहा, उस वक्त न बीजेपी को बहुमत मिला था और न ही कांग्रेस को। उस समय चाहते तो हम भी सरकार बना सकते थे, पर यह बीजेपी के सिद्धांतों के खिलाफ था। इसके विपरीत गहलोत ने अपने लेन-देन के माध्यम से विधायकों की व्यवस्था कर दोनों समय सरकार बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
'मुख्यमंत्री के द्वारा मेरी तारीफ करना मेरे खिलाफ उनका एक बड़ा षड्यंत्र'
मुख्यमंत्री के द्वारा मेरी तारीफ करना मेरे खिलाफ उनका एक बड़ा षड्यंत्र है। मेरा जितना जीवन में अपमान गहलोत ने किया कोई कर ही नहीं सकता। वे साल 2023 के चुनाव में होने वाली ऐतिहासिक हार से बचने के लिए ऐसी मनगढ़ंत कहानियां गढ़ रहे हैं, जो दुर्भाग्य पूर्ण है पर उनकी ये चाल कामयाब होने वाली नहीं है।

कमेंट
कमेंट X