सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Railways gift to passengers during summer vacation Bhavnagar-Howrah and Sabarmati-Durgapur special trains

Rajasthan: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने इन शहरों के लिए किया स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 21 Apr 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: रेलवे ने ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दो विशेष रेलसेवाएं शुरू की हैं। इनमें भावनगर टर्मिनस-हावड़ा और साबरमती-दुर्गापुर रूट शामिल हैं। ये ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर सीमित ट्रिप के लिए चलाई जाएंगी और प्रमुख शहरों व जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव करेंगी। 

Railways gift to passengers during summer vacation Bhavnagar-Howrah and Sabarmati-Durgapur special trains
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रेलवे ने ग्रीष्मावकाश में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष रेलसेवाएं शुरू की हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने यह जानकारी दी। इन सेवाओं में भावनगर टर्मिनस-हावड़ा-भावनगर टर्मिनस और साबरमती-दुर्गापुर-साबरमती रेलसेवाएं शामिल हैं। इनका संचालन यात्रियों की सुविधा के लिए किया जा रहा है।

Trending Videos


हावड़ा-भावनगर टर्मिनस स्पेशल
गाड़ी संख्या 09531, भावनगर टर्मिनस-हावड़ा स्पेशल रेलसेवा बीस अप्रैल और सत्ताईस अप्रैल दो हजार छब्बीस को चलेगी। यह भावनगर टर्मिनस से शाम 5:45 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन जयपुर स्टेशन पर सुबह 7:50 बजे पहुंचेगी और 8:00 बजे प्रस्थान करेगी। तीसरे दिन रात 9:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09532, हावड़ा-भावनगर टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा तेईस अप्रैल और तीस अप्रैल दो हजार छब्बीस को चलेगी। यह हावड़ा से सुबह 10:50 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन जयपुर स्टेशन पर दोपहर 3:10 बजे आगमन और 3:25 बजे प्रस्थान करेगी। तीसरे दिन सुबह 6:30 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी। इस रेलसेवा में चार द्वितीय शयनयान, 10 साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बे सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साबरमती-दुर्गापुर स्पेशल रेलसेवा
गाड़ी संख्या 09421, साबरमती-दुर्गापुर स्पेशल रेलसेवा इक्कीस अप्रैल और छब्बीस अप्रैल दो हजार छब्बीस को संचालित होगी। यह साबरमती से सुबह 10:35 बजे रवाना होगी। जयपुर स्टेशन पर रात 8:35 बजे आगमन और 8:45 बजे प्रस्थान करेगी। तीसरे दिन रात 1:00 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09422, दुर्गापुर-साबरमती स्पेशल रेलसेवा तेईस अप्रैल और अट्ठाईस अप्रैल दो हजार छब्बीस को चलेगी। यह दुर्गापुर से सुबह 4:00 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन जयपुर स्टेशन पर सुबह 8:30 बजे आगमन और 8:40 बजे प्रस्थान करेगी। यह शाम 7:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। इस रेलसेवा में 13 थर्ड एसी, सात थर्ड एसी इकोनॉमी और दो पॉवरकार सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

प्रमुख ठहराव और यात्रा विवरण
भावनगर टर्मिनस-हावड़ा रेलसेवा सोनगढ़, धोला, बोटाद, सुरेंद्रनगर गेट, विरमगाम, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, वर्धमान और बैंडेल स्टेशनों पर रुकेगी। साबरमती-दुर्गापुर रेलसेवा महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल और अंडाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। दोनों रेलसेवाएं यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा प्रदान करेंगी।

ये भी पढ़ें:  रेलवे के फैसले से सफर होगा आसान; अजमेर से चलने वाली कई ट्रेनों में जोड़े गए अतिरिक्त स्लीपर कोच

यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधा
ये स्पेशल रेलसेवाएं ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर चलाई जा रही हैं। प्रत्येक रेलसेवा दो-दो ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी। रेलवे का यह कदम अतिरिक्त यात्री यातायात को संभालने में सहायक होगा। यह यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का विकल्प देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed