{"_id":"64aee352e56a5e09130481d2","slug":"rajasthan-8th-session-of-the-15th-rajasthan-legislative-assembly-will-resume-on-july-14-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 14 जुलाई को फिर से शुरू होगा 15वीं राजस्थान विधानसभा का 8वां सत्र, राष्ट्रपति का होगा विशेष संबोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 14 जुलाई को फिर से शुरू होगा 15वीं राजस्थान विधानसभा का 8वां सत्र, राष्ट्रपति का होगा विशेष संबोधन
Wed, 12 Jul 2023 11:01 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:01 PM IST
सार
Rajasthan Legislative Assembly: राजस्थान की 15वीं विधानसभा का 8वां सत्र 14 जुलाई से फिर से शुरू होने जा रहा है। आठवें सत्र में शुक्रवार 14 जुलाई को सुबह 11 बजे सदन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष संबोधन होगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति का होगा विशेष संबोधन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान आ रही हैं। 14 जुलाई को उनका राजस्थान विधानसभा के सत्र में संबोधन होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने बताया कि 14 जुलाई को सुबह 10:50 बजे जयपुर में राज्य विधानसभा पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश की विधान सभा में राष्ट्रपति का सम्बोधन पहली बार होने जा रहा है। ये राज्य विधान सभा के लिए यह गौरवशाली और ऐतिहासिक पल होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए विधानसभा भवन पर भव्य रोशनी की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी स्वागत उद्बोधन देंगे। इस मौके पर राज्यपाल कलराज मिश्र सहित विधायक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान विधान सभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस विधान सभा में राष्ट्रपति का विशेष सम्बोधन समारोह पहली बार आयोजित हो रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू के विधानसभा आगमन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन
तैयारियों का रिहर्सल भी बुधवार को कर लिया गया है। विभिन्न बैठकों में अधिकारियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से संबंधित तैयारियों और प्रोटोकॉल का खास ख्याल रखने के आवश्यक दिशा निर्देश भी दे दिए गए हैं।