फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Civic Polls: Government Steps Up Focus on Cleanliness, Roads and Basic Amenities; DLB Issues Strict

Rajasthan News: चुनावी मोड में सरकार! निकाय चुनाव से पहले शहरों की सूरत बदलने की कवायद, अफसरों को दिए टारगेट

Mon, 10 Aug 2026 03:29 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 10 Aug 2026 03:29 PM IST
सार

निकाय चुनाव से पहले राजस्थान सरकार ने शहरों की सफाई, 100% कचरा संग्रहण, टूटी सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Civic Polls: Government Steps Up Focus on Cleanliness, Roads and Basic Amenities; DLB Issues Strict
संवाद

विस्तार

निकाय चुनाव से पहले शहरों की सफाई और सड़कों पर सरकार का फोकस, DLB ने नगर निकायों को दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन


राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों के बीच भजनलाल सरकार शहरी वोटरों हो लुभाने के लिए तमाम कवायदो में जुट गई है। शहरी वोटर की नाराजगी दूरू करने के लिए सरकार अब सड़कों की मरम्मत से लेकर साफ सफाई के प्रोजेक्ट तेजी से पूरे कर रही है। सरकार ने स्वायत्त शासन विभाग ने प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं को शहरों की सफाई के लिए इनके अफसरों को टारगेट दे दिए हैं।  चुनाव से पहले शहरों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए घर-घर 100 फीसदी कचरा संग्रहण, बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, बंद स्ट्रीट लाइटों को चालू करने और सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं को हटाने पर फोकस किया गया है।

डीएलबी डायरेक्टर जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर ने सभी नगरीय निकायों के आयुक्तों और अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही नहीं हो और आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता से पूरी की जाए।
विज्ञापन


चुनाव से पहले शहरों की बदहाल तस्वीर सुधारने की कवायद

नगरीय निकाय चुनावों से पहले शहरों में सड़क, सफाई, रोशनी और यातायात से जुड़ी समस्याएं बड़ा चुनावी मुद्दा बन सकती हैं। ऐसे में सरकार ने निकायों को जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए हैं। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत निकायों को घर-घर कचरा संग्रहण को 100 फीसदी प्रभावी बनाने को कहा गया है, ताकि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा नहीं हो। साथ ही कचरा यार्ड में लंबे समय से जमा लीगेसी वेस्ट का ढेर बढ़ने से रोकने के लिए भी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से टूटी सड़कों की तुरंत मरम्मत

प्रदेश में बारिश के कारण जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। विभाग ने निकायों को ऐसी सड़कों की पहचान कर मरम्मत और आवश्यक पेचवर्क कराने के निर्देश दिए हैं। सरकार का जोर इस बात पर है कि खराब सड़कों के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और सड़क हादसों का खतरा कम किया जा सके।

बंद स्ट्रीट लाइटों पर भी नजर

निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की पहचान कर उन्हें जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से सुरक्षा संबंधी समस्याएं बढ़ने की आशंका रहती है। ऐसे में चुनाव से पहले शहरों की प्रकाश व्यवस्था को भी दुरुस्त करने पर जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढें- Rajasthan: सरकारी नौकरी का झांसा, लाखों की ठगी! 100-150 बेरोजगारों को बनाया शिकार, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सड़कों से लावारिस पशु हटाने के निर्देश

शहरों में सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं को लेकर भी विभाग ने निकायों को कार्रवाई करने को कहा है। ऐसे पशुओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित रूप से गौशालाओं में पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था बेहतर करने में मदद मिलेगी।


ब्रांड एंबेसडर के पत्र के बाद जारी हुए निर्देश

स्वायत्त शासन विभाग ने सभी निकायों को इन निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने को कहा है। बताया गया है कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता की ओर से मिले पत्र के बाद विभाग ने यह आदेश जारी किया है। 

निकाय चुनाव से पहले इन निर्देशों को अहम माना जा रहा है, क्योंकि शहरों में सफाई, सड़कें, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशु जैसे मुद्दे सीधे आम जनता से जुड़े हैं। इन बुनियादी सुविधाओं में सुधार का असर आगामी चुनाव में स्थानीय निकायों के कामकाज और जनप्रतिनिधियों के प्रदर्शन पर भी पड़ सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed