{"_id":"6a0985762b679d01ad048f01","slug":"rajasthan-deputy-cm-diya-kumari-travels-by-train-with-common-passengers-jaipur-to-ajmer-without-vip-convoy-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'न सुरक्षा का घेरा, न VIP अंदाज', आम लोगों के साथ ट्रेन में सफर कर जयपुर से अजमेर पहुंची डिप्टी CM","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'न सुरक्षा का घेरा, न VIP अंदाज', आम लोगों के साथ ट्रेन में सफर कर जयपुर से अजमेर पहुंची डिप्टी CM
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जयपुर से अजमेर ट्रेन से रवाना हुईं और आम यात्रियों के बीच बैठकर सफर किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद करते हुए सार्वजनिक परिवहन, स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने देश में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय उद्योगों को मजबूत करने पर भी जोर दिया।
ट्रेन से सफर करती डिप्टी सीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार को जयपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा अजमेर के लिए रवाना हुईं। इस दौरान उन्होंने आम यात्रियों के बीच बैठकर यात्रा की और लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न जनभागीदारी आधारित मुहिमों से जुड़ने का आह्वान किया। ट्रेन में उपमुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर यात्रियों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया और कई लोगों ने उनके साथ बातचीत कर फोटो भी खिंचवाए।
सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील
यात्रा के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि देशहित में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह सकारात्मक अभियानों में सहयोग करे। उन्होंने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिकाधिक उपयोग न केवल ईंधन की बचत करता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को आत्मनिर्भर भारत से जुड़ने का संदेश
उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि वे आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी को बढ़ावा देने वाली पहलों में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सांस्कृतिक और प्राकृतिक दृष्टि से बेहद समृद्ध देश है तथा यहां पर्यटन के लिए अनेक आकर्षक और ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं। ऐसे में लोगों को विदेश यात्रा की बजाय देश के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता देनी चाहिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन उद्योग को मजबूती मिलेगी।
स्वदेशी उत्पादों के उपयोग पर दिया जोर
दिया कुमारी ने यात्रियों से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि देश में निर्मित वस्तुओं को अपनाने से स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन मिलता है और रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसमें जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़ें: इंसानियत शर्मसार! पहले अगवा किया, फिर पीटा युवक के साथ हुई बर्बरता से दहल उठा अजमेर