सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Employees Federation Announces Statewide Agitation Over RGHS and Surrender Leave Issues

Rajasthan: राजस्थान में कर्मचारियों का आर-पार आंदोलन! 20 मई से चेतावनी अभियान, सरकार को दी बड़ी चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 09:45 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: राजस्थान में लंबित मांगों और आरजीएचएस से जुड़े मुद्दों को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। महासंघ ने 20 मई से प्रदेशभर में चेतावनी अभियान शुरू करने और मांगें नहीं माने जाने पर कार्य बहिष्कार व कर्मचारी जागृति यात्रा निकालने की चेतावनी दी है।

Rajasthan Employees Federation Announces Statewide Agitation Over RGHS and Surrender Leave Issues
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राज्य कर्मचारियों की लंबित मांगों और राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) से जुड़े मुद्दों को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। राजधानी जयपुर स्थित गवर्नमेंट प्रेस कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय आपातकालीन महाबैठक में कर्मचारी नेताओं ने सरकार के रवैये पर तीखा आक्रोश व्यक्त करते हुए चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तय की।



25 सूत्री मांगपत्र पर हुई चर्चा
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बैठक में आरजीएचएस को बीमा कंपनी के हवाले नहीं करने, पूर्व की भांति अनुमोदित अस्पतालों में ओपीडी-आईपीडी सुविधाएं और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, समर्पित अवकाश (सरेंडर लीव) का भुगतान जारी रखने तथा संविदा और ठेका कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित 25 सूत्री मांगपत्र पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा मंत्री के बयान पर जताई नाराजगी
बैठक में मौजूद कर्मचारी नेताओं ने चिकित्सा मंत्री के उस बयान पर भी नाराजगी जताई, जिसमें आरजीएचएस को बीमा कंपनी के माध्यम से संचालित करने की बात कही गई थी। नेताओं का कहना था कि इससे कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। महासंघ ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos


19 मई को सौंपा जाएगा चेतावनी ज्ञापन
महासंघ ने सरकार को अंतिम चेतावनी देते हुए आंदोलन का पूरा कार्यक्रम घोषित किया। इसके तहत 19 मई को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम मुख्य सचिव को चेतावनी ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद 20 मई से प्रदेश के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष, जिला कलेक्टरों, विभागाध्यक्षों और कार्यालय प्रमुखों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे।

25 मई से कार्य बहिष्कार की चेतावनी
यदि सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 25 मई से 30 मई तक प्रदेशभर में कर्मचारी प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक कार्य का बहिष्कार करेंगे। महासंघ ने चेतावनी दी कि इसके बाद भी समाधान नहीं निकला तो पूरे राजस्थान में “कर्मचारी जागृति यात्रा” निकाली जाएगी और व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: राजस्थान न्यायपालिका में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 126 से अधिक न्यायिक अधिकारियों के तबादले

प्रदेशभर से पहुंचे कर्मचारी नेता
महाबैठक को प्रदेशभर से आए कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया और सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed