फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan government employees da hike three percent diwali 2026

राजस्थान: कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए बढ़ोतरी का तोहफा संभव, 60 से बढ़कर 63% होगा भत्ता

Thu, 29 Oct 2026 01:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 29 Oct 2026 01:52 PM IST
सार

केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा के बाद राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार दिवाली से पहले डीए में तीन प्रतिशत वृद्धि कर सकती है।

विज्ञापन
rajasthan government employees da hike three percent diwali 2026
डीए में बढ़ोतरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्र सरकार की ओर से महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा के बाद अब राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार दिवाली से पहले कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत की वृद्धि कर सकती है। यदि सरकार यह फैसला लेती है, तो कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मौजूदा 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। राजस्थान में आमतौर पर केंद्र सरकार के फैसले के अनुरूप ही डीए में बढ़ोतरी की जाती रही है।

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 प्रतिशत हो गया है। अब राजस्थान के कर्मचारी भी राज्य सरकार की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

दिसंबर के वेतन से मिल सकता है नकद लाभ

राज्य सरकार यदि जल्द ही डीए बढ़ाने की घोषणा करती है, तो भी कर्मचारियों को नवंबर महीने के वेतन में बढ़े हुए डीए का नकद लाभ मिलने की संभावना नहीं है। कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान दिसंबर महीने में मिलने वाले वेतन से हो सकता है। वहीं, जुलाई से अक्टूबर तक की अवधि का बढ़ा हुआ डीए कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खाते में जमा किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अंतिम स्थिति राज्य सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में साल में दो बार बढ़ोतरी की जाती है। यह बढ़ोतरी जनवरी और जुलाई की अवधि के आधार पर होती है। सरकारें आमतौर पर मार्च और अक्टूबर में डीए बढ़ाने की घोषणा करती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र के फैसलों के अनुरूप डीए बढ़ाती रही है राजस्थान सरकार

पिछले कई वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, केंद्र और राज्य सरकारें कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में आमतौर पर तीन या चार प्रतिशत की बढ़ोतरी करती रही हैं। हालांकि, कुछ मौकों पर दो-दो प्रतिशत की वृद्धि भी की गई है। अप्रैल 2025 और अप्रैल 2026 में केंद्र सरकार ने डीए में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। उस समय राजस्थान सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की वृद्धि की थी। इससे साफ है कि राज्य सरकार डीए बढ़ाने के मामले में केंद्र के फैसलों के अनुरूप चलती रही है।

2023 में 42 प्रतिशत था डीए, अब 63 प्रतिशत होने की उम्मीद

वर्ष 2023 में राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत था, जो वर्तमान में बढ़कर 60 प्रतिशत हो चुका है। अब केंद्र सरकार की ओर से तीन प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा के बाद राजस्थान में भी इतनी ही वृद्धि की उम्मीद की जा रही है। यदि राज्य सरकार तीन प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी देती है, तो राजस्थान के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 प्रतिशत हो जाएगा। इससे कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई के बीच राहत मिल सकती है। फिलहाल सभी की नजरें राज्य सरकार की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed