फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Government Transfers 69 IFS Officers in Major Forest Department Reshuffle

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 69 IFS अधिकारियों का तबादला, टाइगर रिजर्व में बड़े बदलाव

Tue, 11 Aug 2026 08:20 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 11 Aug 2026 08:20 AM IST
सार

राजस्थान सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 69 IFS अधिकारियों के तबादले किए हैं। अरिजीत बनर्जी को PCCF एवं Head of Forest Force बनाया गया, जबकि 14 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

विज्ञापन
Rajasthan Government Transfers 69 IFS Officers in Major Forest Department Reshuffle
सरिस्का

विस्तार

राजस्थान सरकार ने सोमवार देर रात भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 69 अधिकारियों की तबादला एवं पदस्थापन सूची जारी की। आदेश में वन विभाग, वन्यजीव प्रबंधन, टाइगर रिजर्व, पर्यावरण और इको-टूरिज्म से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। वहीं 14 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

विज्ञापन

अरिजीत बनर्जी अब PCCF एवं Head of Forest Force

तबादला सूची में वन विभाग के मुखिया अरिजीत बनर्जी के पदनाम में बदलाव किया गया है। अब वे प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स (PCCF & HoFF) के पद पर कार्य करेंगे।

विज्ञापन

अनुराग भारद्वाज को IT, शैलजा देवल को पर्यावरण की जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार अनुराग भारद्वाज को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, आईटी के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं शैलजा देवल को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में सचिव के साथ संबंधित जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पद पर कार्यरत विजय एन. को मुख्य वन संरक्षक, संस्थापन के पद पर लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- Rajasthan: पांच लाख खेत में गाड़कर भूला किसान; बुवाई के समय निकला थैला तो उड़े होश, नोटों को चट कर गई दीमक

टाइगर रिजर्व में भी बड़ा बदलाव

वन्यजीव और टाइगर रिजर्व से जुड़े पदों पर भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। डॉ. टी. मोहन राज को मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व, कोटा का क्षेत्र निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं सुगनाराम जाट को वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक, रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व की जिम्मेदारी दी गई है।

शशि शंकर को वन संरक्षक, वन्यजीव, जोधपुर के पद पर लगाया गया है।

कोटा, अजमेर और बीकानेर में नए मुख्य वन संरक्षक

तबादला सूची के मुताबिक रूप नारायण मीणा को कोटा, महेश कुमार गुप्ता को अजमेर और सेडूराम यादव को बीकानेर का मुख्य वन संरक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राजेंद्र कुमार हुड्डा को वन संरक्षक, जयपुर और सुदर्शन शर्मा को वन संरक्षक, एफसीए, जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां

सरकार ने वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी हैं। वेंकटेश शर्मा को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कार्य आयोजना एवं वन बंदोबस्त नियुक्त किया गया है। अनूप के.आर. को मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव एवं इको-टूरिज्म की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह उदय शंकर को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, संरक्षण, प्रबोधन एवं मूल्यांकन तथा राजेश कुमार गुप्ता को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, एनटीएफपी एवं उत्पादन के पद पर नियुक्त किया गया है। सोनल जोरिहार को वन संरक्षक, अनुसंधान एवं पदेन राज्य सिल्वीकल्चरिस्ट और मुकेश सैनी को वन संरक्षक, वन्यजीव, उदयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

14 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

सरकार ने 69 अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन के साथ 14 आईएफएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है। नई व्यवस्था के बाद वन प्रशासन के साथ वन्यजीव संरक्षण, टाइगर रिजर्व, पर्यावरण, इको-टूरिज्म, अनुसंधान और विभागीय प्रबंधन से जुड़े कामकाज में बदलाव देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed