फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Heavy Rain Alert in 6 Districts, Flood-Like Conditions in Hadoti After 12-Inch Downpour

राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; हाड़ौती में बिगड़े हालात

Tue, 11 Aug 2026 06:39 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 11 Aug 2026 06:39 AM IST
सार

राजस्थान में मानसून सक्रिय है और आज 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट तथा 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। हाड़ौती में सोमवार को 12 इंच तक बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने और कालीसिंध व छापी बांध के गेट खोलने पड़े। झालावाड़ में स्कूल बंद रखे गए हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Heavy Rain Alert in 6 Districts, Flood-Like Conditions in Hadoti After 12-Inch Downpour
झालावाड़ में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 6 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 17 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। हाड़ौती में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। झालावाड़ में मंगलवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन

लगातार बारिश के कारण कालीसिंध और छापी बांध के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। इसके चलते निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


झालावाड़ में 12 इंच तक बारिश

पिछले 24 घंटे में झालावाड़ जिले के सुनेल क्षेत्र में सबसे ज्यादा 300 MM यानी करीब 12 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बाकनी में 270 MM, पिड़ावा में 262 MM, रायपुर में 220 MM, मनोहरथाना में 101 MM, झालावाड़ शहर में 88 MM, अकलेरा में 78 MM और गंगधार में 71 MM बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाड़ौती के कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बूंदी में कई जगह पानी भरने और बाढ़ जैसे हालात देखने को मिले, जबकि कुछ इलाकों में घरों और सड़कों पर पानी जमा हो गया।

यह भी पढें- झालावाड़ में बारिश का कहर: टापू बना स्कूल, पानी के बीच फंसी 80 छात्रों की सांसें; बच्चों को सुरक्षित निकाला

उदयपुर संभाग में भी तेज बारिश

सोमवार को उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में भी भारी बारिश हुई। डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं कोटा, बूंदी, बांसवाड़ा, बारां, झुंझुनूं और प्रतापगढ़ में भी तेज बारिश हुई। लगातार बारिश के चलते बांधों में पानी की आवक बढ़ी है। कालीसिंध और छापी बांध के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है, जिससे निचले इलाकों में प्रशासन को सतर्क किया गया है।

आज भी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून ट्रफ बीकानेर, दतिया और उत्तर मध्य प्रदेश में बने लो-प्रेशर सिस्टम से होते हुए डालटनगंज और बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके प्रभाव से कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में आज कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है।

बीकानेर में सड़कों पर भरा पानी

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद बाजार और सड़कें पानी में डूब गईं। लगातार बारिश के कारण कई जगह जलभराव की स्थिति बनी रही। टोंक में भी तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। वहीं जयपुर में सोमवार दोपहर बाद मौसम बदला और कई इलाकों में तेज बारिश हुई।


जयपुर में दोपहर बाद बदला मौसम

राजधानी जयपुर में सोमवार को दिनभर उमस का असर रहा। दोपहर बाद चारदीवारी, एमआई रोड, टोंक रोड, आदर्श नगर और गोपालपुरा बाइपास समेत कई इलाकों में बारिश हुई। दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही।

जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर

दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में बारिश के बीच पश्चिमी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा। जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी और बीकानेर में दिन में धूप निकलने से तापमान और उमस बढ़ी। जैसलमेर में प्रदेश का सर्वाधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed