फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: 19 Maternal Deaths, Minister Says 'We'll Talk After the Break', Sparks Outrage

Rajasthan: 19 प्रसूताओं की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री के बयान से मचा बवाल! ऐसा क्या बोल गए गजेंद्र सिंह खींवसर

Tue, 14 Jul 2026 02:53 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 14 Jul 2026 02:53 PM IST
सार

Rajasthan Health Minister: राजस्थान में प्रसव के बाद 19 महिलाओं की मौत और करीब 50 के बीमार होने के बीच स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के 'ब्रेक के बाद' बयान पर विवाद गहरा गया।

विज्ञापन
Rajasthan News: 19 Maternal Deaths, Minister Says 'We'll Talk After the Break', Sparks Outrage
स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में प्रसव के बाद लगातार हो रही प्रसूताओं की मौतों के बीच स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का एक बयान नए विवाद का कारण बन गया है। अब तक राज्य में 18 प्रसूताओं की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 50 महिलाओं के बीमार होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे गंभीर घटनाक्रम के बीच मंत्री का प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुस्कुराते हुए "बाकी बातें ब्रेक के बाद करेंगे" कहना विपक्ष और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया का कारण बन गया है।

विज्ञापन

तीन घंटे की बैठक में क्या-क्या हुआ?

सोमवार को जयपुर में स्वास्थ्य मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करीब तीन घंटे तक समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने विभिन्न संभावित कारणों का जिक्र किया। कभी डिहाइड्रेशन, कभी किडनी फेलियर और अन्य चिकित्सकीय जटिलताओं की बात कही, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि लगातार हो रही मौतों के लिए जिम्मेदार कौन है और अब तक किसी स्तर पर जवाबदेही क्यों तय नहीं हुई।

विज्ञापन

सवालों के बीच उठे और बोले- 'ब्रेक के बाद'

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार लगातार मौतों, जांच और कार्रवाई को लेकर सवाल पूछते रहे। इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री अपनी सीट से उठे और मुस्कुराते हुए कहा, "बाकी बातें ब्रेक के बाद करेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील मामले में दिए गए इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विपक्ष ने इसे सरकार की असंवेदनशीलता बताते हुए सवाल उठाए हैं कि जब माताओं की मौत हो रही है, तब सरकार गंभीर जवाब देने के बजाय हल्के अंदाज में प्रतिक्रिया क्यों दे रही है।

लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा

पिछले कुछ दिनों में ही बांसवाड़ा में पांच और भीलवाड़ा में चार प्रसूताओं की मौत हुई है। इससे पहले कोटा, बीकानेर और जोधपुर में भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। इन सभी घटनाओं को मिलाकर मृतकों की संख्या 18 तक पहुंच गई है, जबकि लगभग 50 महिलाओं के बीमार होने की सूचना है।

क्या ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बन रहा कारण?

जांच के दौरान ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के एक बैच को लेकर भी सवाल उठे हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई थी कि संबंधित बैच में दवा की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं थी। हालांकि सरकार ने अभी तक किसी भी मामले में अंतिम जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है और न ही किसी अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed