सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: IT Department Raids on 33 Kanha Food Chain Locations, Searches at 26 Locations in Jaipur

Rajasthan News: IT विभाग की बड़ी कार्रवाई; कान्हा फूड चेन के 33 ठिकानों पर छापे, जयपुर में 26 स्थानों पर सर्च

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 18 Feb 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार

IT Department Raids: आयकर विभाग ने कान्हा रेस्टोरेंट फूड चेन के 33 ठिकानों पर छापामारी की, जिनमें 26 स्थान जयपुर में शामिल हैं। बैंक खाते, डिजिटल दस्तावेज और लेन-देन की जांच की जा रही है। उदयपुर सहित अन्य शहरों में भी सर्च ऑपरेशन जारी रहा।

Rajasthan News: IT Department Raids on 33 Kanha Food Chain Locations, Searches at 26 Locations in Jaipur
कान्हा फूड चेन के 33 ठिकानों पर IT के छापे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान की प्रसिद्ध फूड चेन कान्हा रेस्टोरेंट पर आयकर विभाग ने बुधवार सुबह व्यापक कार्रवाई करते हुए एक साथ 33 ठिकानों पर छापामारी की। यह कार्रवाई सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई और देर शाम तक विभाग की टीमें विभिन्न स्थानों पर जांच में जुटी रहीं। अधिकारियों ने बैंक खातों, डिजिटल दस्तावेजों, नकदी लेन-देन और संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड की गहन पड़ताल की।

Trending Videos

 
जयपुर में सर्वाधिक स्थानों पर जांच
कार्रवाई के तहत सबसे ज्यादा 26 स्थानों पर सर्च जयपुर में किया गया। इसके अलावा श्रीगंगानगर, करौली, कोटा, हिंडौन और मुंबई स्थित कार्यालयों व अन्य परिसरों में भी विभाग की टीमों ने जांच की। छापामारी के दौरान कई अहम फाइलें और इलेक्ट्रॉनिक डेटा जब्त किया गया तथा संबंधित लोगों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आयकर चोरी की आशंका के चलते कदम
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट कारोबार से जुड़े बड़े स्तर पर आयकर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की आशंका के चलते यह कार्रवाई की गई है। विभाग का कहना है कि विभिन्न खातों और लेन-देन की विस्तृत जांच की जा रही है, जिससे वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

पढ़ें- Rajasthan Assembly: आश्रम हॉस्टलों में बिना टेंडर खाद्य सामग्री खरीद पर हंगामा, स्पीकर ने दिए जांच के आदेश
 
उदयपुर में भी टीमें सक्रिय
उदयपुर में भी आयकर विभाग की टीमें सक्रिय रहीं। यहां सिएरा होटल तथा सन एंड मून रेस्टोरेंट सहित अन्य ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 29 कमरों वाले सिएरा होटल में टीमों ने दस्तावेजों की जांच की और परिसर के बाहर विभाग के वाहन तैनात रहे। जगदीश मंदिर क्षेत्र और हरिदास जी मगरी स्थित रेस्टोरेंट परिसरों में भी तलाशी ली गई।
 
जुड़े खातों और लेन-देन की पड़ताल
बताया जा रहा है कि इन प्रतिष्ठानों का मालिक एक ही है और उससे जुड़े खातों व वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है। आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही कर चोरी और अनियमितताओं के वास्तविक आंकड़े सामने आएंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed