सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Western Disturbance Triggers Rain and Hail in Rajasthan; Orange Alert in 13 Districts, Temperature Drops

Rajasthan Rain Alert: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर; राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि, 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 18 Feb 2026 07:18 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम ने करवट ली है। जयपुर सहित कई जिलों में बारिश और ओले गिरे, जिससे तापमान में गिरावट आई। 13 जिलों में ऑरेंज और 13 में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक उत्तर-पूर्वी हिस्सों में असर रहने की चेतावनी दी है।

Western Disturbance Triggers Rain and Hail in Rajasthan; Orange Alert in 13 Districts, Temperature Drops
राजधानी जयपुर में सुबह बारिश के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बुधवार को 13 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।राजधानी जयपुर और आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह तेज बारिश हुई और कई जगह ओले भी गिरे। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है और ठंडक बढ़ गई है, जिससे पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी पर ब्रेक लग गया है। मंगलवार को भी नागौर, श्रीगंगानगर, पाली, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में हल्की बारिश हुई, जबकि नागौर के जायल क्षेत्र में चने के आकार के ओले गिरे। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री गिरकर 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Trending Videos

जयपुर में मंगलवार रात से मौसम बदलना शुरू हुआ। तेज हवा, बिजली चमकने और बादलों की गर्जना के बीच बुधवार तड़के 4 बजे से रुक-रुककर बारिश होती रही। दादी का फाटक और खिरणी फाटक जैसे इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर उत्तर-पूर्वी राजस्थान में रहेगा। 19 फरवरी को तापमान में थोड़ी और गिरावट आएगी, लेकिन उसके बाद मौसम साफ होने के साथ तापमान फिर बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में जारी आरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने आज जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, बूंदी, भीलवाड़ा, कोटा, चित्तौड़गढ़ और अजमेर  जिलों में आंधी, तेज बारिश और ओले गिरने की संभावन जताते हुए ओरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं  राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़, भरतपुर, धौलपुर, नागौर, चूरू, बीकानेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चलने के आसार हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान की बात करें तो  बाड़मेर सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं  पाली और चित्तौड़गढ़ में 32.5 से 32.4 डिग्री, जोधपुर 31.8, जालोर 31.6, चूरू 31.4 डिग्री, बीकानेर 30.9, दौसा 30.9, झुंझुनूं 30.8 डिग्री,  कोटा 30.5, जैसलमेर 30.5, फतेहपुर और करौली 30 डिग्री, अजमेर 29.5, अलवर 29.5, जयपुर 29.1 डिग्री,  सीकर 29 और बारां  में 29 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं  श्रीगंगानगर सबसे ठंडा जिला रहा। 


यह भी पढ़ें- Jodhpur News: राजस्थान HC के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का औचक निरीक्षण, आठ जज APO; बम धमकी के बीच यह कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed