सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan petrol diesel fuel shortage social media rumors busted

Rajasthan: 'राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें अफवाह', डीलर्स एसोसिएशन ने कहा- पर्याप्त स्टॉक मौजूद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर अफवाहें फैल रही हैं। इन अफवाहों के कारण कुछ जिलों में पेट्रोल पंपों पर भीड़ और लंबी कतारें देखने को मिलीं।

rajasthan petrol diesel fuel shortage social media rumors busted
सुमित बगई संरक्षक , राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर चल रहा है। इन अफवाहों के चलते कुछ जिलों में पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ और लंबी कतारों के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिससे आम लोगों में डर और घबराहट का माहौल बन गया है। पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई वीडियो और संदेश तेजी से फैल रहे हैं। इन संदेशों में दावा किया जा रहा है कि युद्ध की स्थिति के कारण भारत में तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है और पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत आ सकती है। इन अफवाहों के बाद कई जिलों में लोग एहतियात के तौर पर पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर अपनी गाड़ियों की टंकियां भरवाने लगे, जिससे अचानक भीड़ और लंबी कतारें देखने को मिलीं।
Trending Videos


पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का बयान

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के संरक्षक सुमित बगई ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर वायरल खबरों को पूरी तरह भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त ईंधन भंडार मौजूद है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। कई वायरल वीडियो पुराने हैं या अन्य राज्यों के हैं, जिन्हें मौजूदा हालात से जोड़कर गलत तरीके से फैलाया जा रहा है। कुछ वीडियो एआई तकनीक से भी तैयार किए गए हैं, जिनका उद्देश्य आम लोगों में भ्रम फैलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में तेल आपूर्ति सुरक्षित

भारत की तेल आपूर्ति फिलहाल सुरक्षित बताई जा रही है। देश रूस सहित अन्य देशों से तेल आयात कर रहा है और रूस ने भारत को किसी भी परिस्थिति में तेल आपूर्ति जारी रखने का भरोसा दिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश के पास लगभग 50 दिनों के लिए कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का सुरक्षित भंडार मौजूद है, जिसमें 25 दिन का कच्चा तेल और 25 दिन का रिफाइंड पेट्रोल-डीजल शामिल है।

पेट्रोल पंप संचालकों की जानकारी

एमएनजी ग्रुप के मैनेजर उस्मान खान ने बताया कि उनके पेट्रोल पंप पर फिलहाल पांच दिन का स्टॉक उपलब्ध है और तेल कंपनियों से लगातार सप्लाई मिल रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और संदेश पूरी तरह भ्रामक हैं और आम जनता को इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने आम लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल-डीजल की खरीदारी कर स्थिति को बिगाड़ने से बचें। असली स्थिति यह है कि प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed