सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan heatwave alert march temperature 38 degree jaisalmer barmer yellow alert

Rajasthan Weather:मार्च में ही ‘मई-जून’ जैसी गर्मी! कई जिलों में तापमान सामान्य से 9 डिग्री ज्यादा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 08:02 AM IST
विज्ञापन
सार

मार्च की शुरुआत के साथ ही राजस्थान में गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है। शुक्रवार को जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी ज्यादा है।

rajasthan heatwave alert march temperature 38 degree jaisalmer barmer yellow alert
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से काफी अधिक है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और तेज हो सकती है। विभाग ने 9 और 10 मार्च के लिए हीटवेव की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने और तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Trending Videos


कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा दर्ज किया गया। गंगानगर में दिन का तापमान सामान्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं जैसलमेर में 7.5, चूरू में 7.3, जयपुर में 6.7, बीकानेर में 6.9, जोधपुर और कोटा में 4.9, अजमेर में 5.6 तथा बाड़मेर में 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अरब सागर में बना एंटी-साइक्लोन सिस्टम लंबे समय से सक्रिय है। इसी वजह से राजस्थान के साथ-साथ गुजरात, हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी समय से पहले गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि दिन में तेज गर्मी के बाद रात के समय लोगों को कुछ राहत मिल रही है। तापमान में गिरावट के कारण रातें अपेक्षाकृत ठंडी बनी हुई हैं। शुक्रवार को कोटा, जयपुर और फलोदी को छोड़कर अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर में दर्ज हुआ। इसके अलावा सिरोही, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अलवर, करौली और दौसा में भी रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने बाड़मेर जिले में 9 और 10 मार्च को हीटवेव की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही जैसलमेर, बालोतरा और आसपास के इलाकों में भी गर्म हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed