फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Police Pays Tribute to Bravehearts on Police Commemoration Day, DGP Rajiv Kumar Sharma Leads Homage

राजस्थान: पुलिस शहीद दिवस पर वीर जवानों को नमन, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Wed, 21 Oct 2026 09:50 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 21 Oct 2026 09:50 AM IST
सार

पुलिस शहीद दिवस पर जयपुर में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। देशभर में एक साल में 154 पुलिसकर्मियों ने सर्वोच्च बलिदान दिया।

विज्ञापन
Rajasthan Police Pays Tribute to Bravehearts on Police Commemoration Day, DGP Rajiv Kumar Sharma Leads Homage
पुलिस शहीद दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के बलिदान को बुधवार को राजस्थान पुलिस ने नमन किया। पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी के पुलिस शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने शहीद जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित पुलिस स्मारक त्रिमूर्ति सर्किल पर भी शहीदों को पुष्प अर्पित कर याद किया गया।

विज्ञापन

पुलिस स्मारक त्रिमूर्ति सर्किल पर डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के साथ डीजीपी कानून-व्यवस्था संजय अग्रवाल, जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। समारोह में पुलिस के वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने भी शहीदों के बलिदान को याद किया।

विज्ञापन

कर्तव्यनिष्ठा और साहस की मिसाल हैं शहीद पुलिसकर्मी

पुलिस शहीद दिवस हर साल 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन 1959 में लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए पुलिस जवानों की स्मृति में देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह दिवस पुलिस बलों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस शहीद दिवस वीर जवानों को याद करने और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर है। शहीद पुलिसकर्मियों का बलिदान पुलिस बल की उच्चतम परंपराओं और कर्तव्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

यह भी पढें- राजस्थान: पुलिस का बड़ा फैसला, सरकारी ई-मेल से अमेजन, फ्लिपकार्ट और जोमैटो पर खाता बनाने पर रोक

एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया सर्वोच्च बलिदान

समारोह में बताया गया कि एक सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच देशभर में 154 पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। इन जवानों का योगदान पुलिस बलों के समर्पण और देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाता है।

पुलिस अकादमी में पौधारोपण, रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन

श्रद्धांजलि समारोह के दौरान राजस्थान पुलिस अकादमी परिसर में डीजीपी और वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधारोपण भी किया। इसके साथ ही रक्तदान करने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के जरिए शहीद जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed