सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Politics; BJP MLA Gopal Sharma took a dig at Ashok Gehlot and Sachin Pilot

Rajasthan: 'गहलोत जादूगर हैं, ताश के 52 पत्तों के अलावा तीन जोकरों का भी उपयोग करते हैं'...भाजपा विधायक का तंज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 11 Jun 2025 02:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: गोपाल शर्मा ने कहा अगर पायलट और गहलोत का विवाद मीडिया ने पैदा किया तो दिल्ली से जब पर्यवेक्षक आए थे, तब गहलोत उसको ठीक कर लेते हैं। गोपाल शर्मा ने आगे कहा कि गहलोत का मकसद बिल्कुल साफ है। सरकार आ रही है तो गहलोत नेता है, सरकार नहीं है तो गहलोत चेहरा ढूंढ लेते हैं।

Rajasthan Politics; BJP MLA Gopal Sharma took a dig at Ashok Gehlot and Sachin Pilot
भाजपा विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर विधायक गोपाल शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वो जादूगर हैं। ताश के 52 पत्तों के अलावा वह तीन जोकरों का भी उपयोग करना अच्छी तरह जानते हैं।
Trending Videos


राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर पूरी कांग्रेस दौसा में एकत्र हुई है। इस सवाल क्या जवाब देते हुए गोपाल शर्मा ने कहा सचिन पायलट को अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है। सचिन पायलट राजस्थान के नेता जब ही बन सकते हैं, जब उनके दर्द में राजस्थान की मिट्टी की सुगंध आए। विधायक गोपाल शर्मा ने कहा 2028 ही नहीं 2033 उसके बाद 2038 में भी कांग्रेस का राजस्थान में कोई स्थान न होना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या पता अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी विधानसभा चुनाव हार जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सरकार की कार्यशैली से बौखलाए हुए हैं डोटासरा- जोधपुर में बोले उपमुख्यमंत्री बैरवा

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सचिन पायलट को लेकर दिए गए बयान पर गोपाल शर्मा ने कहा अगर पायलट और गहलोत का विवाद मीडिया ने पैदा किया तो जब दिल्ली से पर्यवेक्षक आए थे, तब गहलोत उसको ठीक कर लेते हैं। गोपाल शर्मा ने आगे कहा कि गहलोत का मकसद बिल्कुल साफ है। सरकार आ रही है तो गहलोत नेता है, सरकार नहीं है तो गहलोत चेहरा ढूंढ लेते हैं।

गोविंद सिंह डोटासरा पर भी पलटवार करते हुए गोपाल शर्मा ने कहा डोटासरा को सुनना कौन चाहता है। डोटासरा अगर कांग्रेस में ना रहे तो उनकी सभा में एक आदमी नहीं पहुंचेगा, जो व्यक्ति विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष की मर्यादा को तार-तार कर दे उसे व्यक्ति के विषय में क्या बात करनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed