Rajasthan Refinery News:पीएम के दौरे को लेकर बीजेपी की बड़ी तैयारी, 75 लाख लोग वर्चुअल जुडेंगे कार्यक्रम से
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पचपदरा दौरे को लेकर भाजपा ने व्यापक तैयारी की है। रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम से प्रदेशभर के सभी जिले वर्चुअली जुड़ेंगे और करीब 75 लाख लोग इसके साक्षी बनेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 जुलाई के पचपदरा दौरे की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी के उद्घाटन का कार्यक्रम प्रदेशभर में वर्चुअल प्रसारित होगा, जिससे करीब 75 लाख लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया और अधिकारियों को आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्बाध और सुचारू रहें। पेयजल, बैठने की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं और सुरक्षा इंतजामों में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राजस्थान के लिए ऐतिहासिक अवसर है और इसे उसी स्तर पर सफल बनाया जाए।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पचपदरा में होने वाला मुख्य कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों से वर्चुअल माध्यम से जोड़ा जाएगा। जिला मुख्यालयों पर विशेष आयोजन होंगे, जिनके जरिए करीब 75 लाख लोग राजस्थान रिफाइनरी के उद्घाटन और अन्य विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के साक्षी बनेंगे।
यह भी पढें- Rajasthan: दलित नाबालिग से जंगल में की बर्बरता! मारपीट करने वाले दो मुख्य आरोपी धराए; पुलिस ने निकाला जुलूस
प्रधानमंत्री मोदी पचपदरा से भारत की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही जयपुर मेट्रो फेज-2, रेलवे, सड़क, सौर ऊर्जा और बिजली ट्रांसमिशन सहित कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और पूरे आयोजन को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराने के निर्देश दिए।