सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Today: New western disturbance active in Rajasthan, possibility of rain for next two days

Rajasthan Weather Today: प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, इन छह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 27 Feb 2025 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग ने 28 फरवरी को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू और सीकर में येलो अलर्ट जारी किया है। रात का न्यूनतम तापमान अधिकांश जिलों में 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हो रहा है। आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है।

Rajasthan Weather Today: New western disturbance active in Rajasthan, possibility of rain for next two days
राजस्थान मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे अगले दो दिन तक कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में 27 फरवरी से एक मार्च तक कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Trending Videos


जयपुर सहित कई जिलों में तापमान बढ़ा
जयपुर मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। बुधवार 26 फरवरी को जयपुर समेत कई शहरों में तापमान 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे गर्मी का असर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 फरवरी को इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 28 फरवरी को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू और सीकर में अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं और हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में कुछ गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

पिछले 24 घंटों का तापमान रिकॉर्ड
राज्य में बीते 24 घंटों में विभिन्न जिलों में तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया

जालोर – अधिकतम 32.8 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर – अधिकतम 36.4 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ और सिरोही – 34.3 डिग्री सेल्सियस
डूंगरपुर – 34 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा – 33 डिग्री सेल्सियस
फलोदी और उदयपुर – 33 डिग्री सेल्सियस
जयपुर – 31.2 डिग्री सेल्सियस

रात के तापमान में भी बढ़ोतरी
अलवर, उदयपुर, बारां, डूंगरपुर, सिरोही, करौली, माउंट आबू और पाली को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, डूंगरपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कैसा रहेगा आगे का मौसम?
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में अगले दो दिन तक हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि मार्च की शुरुआत के साथ ही तापमान में और वृद्धि होगी, जिससे गर्मी का असर और बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed