{"_id":"699e6cc5a095d3115d010e79","slug":"rajasthan-weather-update-early-heatwave-signs-as-mercury-crosses-36-c-in-february-hotter-march-ahead-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather Update: प्रदेश में गर्मी की आहट, फरवरी में ही पारा 36 पार पहुंचा, मार्च में और बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather Update: प्रदेश में गर्मी की आहट, फरवरी में ही पारा 36 पार पहुंचा, मार्च में और बढ़ेगा तापमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 25 Feb 2026 09:00 AM IST
विज्ञापन
सार
फरवरी खत्म होने से पहले ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई शहरों में पारा सामान्य से ऊपर चल रहा है और दिन की धूप अप्रैल जैसी तपिश का एहसास करा रही है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि मार्च की शुरुआत में तापमान और बढ़ सकता है।
राजस्थान में तापमान बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान में इस बार समय से पहले ही भीषण गर्मी की आहट महसूस होने लगी है। अभी फरवरी का महीना भी पूरा नहीं हुआ है और प्रदेश में तेज गर्मी ने दस्तक दे दी है। आमतौर पर अप्रैल के अंत तक जैसा तापमान रहता है, वैसा इस बार मार्च के पहले सप्ताह में ही देखने को मिल सकता है।
Trending Videos
राजस्थान के पश्चिमी हिस्से से अब सर्दी लगभग विदा हो चुकी है। राज्य में गर्मी का दौर शुरू हो गया है और दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकांश जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह, खासकर होली के आसपास, गर्मी और तेज हो सकती है। बताया जा रहा है कि एंटीसाइक्लोन बनने और पश्चिमी राजस्थान से हीटवेव चलने की स्थिति में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
ये भी पढ़ें: Rajasthan: बजट 100 करोड़, 2 साल में खर्च सिर्फ 2 लाख! महाराणा प्रताप पर क्यों घिरी डिप्टी CM दीया कुमारी?
कई जिलों में बादल, लेकिन दिन में तेज धूप
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा और दिन में तेज धूप निकली। जयपुर, अलवर और उदयपुर सहित कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल जरूर छाए रहे। मंगलवार को सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां दिन में तेज गर्मी से लोगों को काफी परेशानी हुई।
जयपुर में भी बढ़ा पारा
राजधानी जयपुर में दिन के समय हल्के बादल रहे, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में गर्मी के साथ हल्की उमस भी महसूस की गई। यहां सुबह और शाम की ठंडक भी कम हो गई है। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है।
रात का तापमान भी ऊपर
राज्य में अब सुबह-शाम की ठंड लगभग समाप्त हो चुकी है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज हो रहा है। मंगलवार रात सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान बीकानेर में 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन