फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Why Has the Weather Suddenly Changed, and What Comes Next Before the Monsoon Bids Farewell?

राजस्थान में बारिश के बीच मौसम ने क्यों बदली करवट; मानसून की विदाई से पहले क्या होने वाला है बड़ा बदलाव?

Thu, 17 Sep 2026 07:01 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Thu, 17 Sep 2026 07:01 AM IST
सार

राजस्थान में बारिश और गर्मी का अजीब मेल बना हुआ है। कई जिलों में बारिश और ओले पड़े, जबकि मानसून की विदाई से पहले मौसम में बड़ा बदलाव दिखा। जानिए क्या है इसकी बड़ी वजह

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Why Has the Weather Suddenly Changed, and What Comes Next Before the Monsoon Bids Farewell?
राजस्थान का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इससे पहले प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज 23 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी राजसमंद, पाली, करौली, जोधपुर, बीकानेर और श्रीगंगानगर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

विज्ञापन

श्रीगंगानगर में बुधवार को तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। बीकानेर और श्रीगंगानगर में बारिश के दौरान तेज हवाएं चलीं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में 19 सितंबर से मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना है। हालांकि सितंबर में भी कई इलाकों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

विज्ञापन


जयपुर में बादल, आज बारिश के आसार

जयपुर में बुधवार को मौसम मुख्य रूप से साफ रहा और बीच-बीच में हल्के बादल छाए रहे। दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम को बादल छाने से गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने जयपुर में आज बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में कई जिलों में बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान राजसमंद, सीकर, ब्यावर, करौली, कोटा, जोधपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और पाली में बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर करीब दो इंच तक पानी बरसा। श्रीगंगानगर और बीकानेर में बारिश के साथ तेज हवा चली, जबकि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।


यह भी पढें- हद है: हरिद्वार गई राजस्थान की महिला का AI से बनाया अश्लील वीडियो, पीड़िता पहुंची थाने, जानें आगे क्या हुआ?

उत्तरी राजस्थान में बढ़ी गर्मी

बारिश के बावजूद प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में गर्मी का असर बना हुआ है। बुधवार को सबसे अधिक तापमान पिलानी में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर और चूरू में 39.8 डिग्री, जबकि बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी एक तरफ कई जिलों में बारिश का दौर चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच रहा है।कोटा में दोपहर बाद हुई रिमझिम

राजस्थान में कुछ इलाकों में बूंदाबांदी
कोटा में बुधवार को दिन में हल्की धूप रही। दोपहर बाद बादल छाए और नयापुरा इलाके में रिमझिम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है।

अजमेर में बुधवार को दिनभर तेज धूप रही। इसके चलते उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। यहां अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

19 सितंबर से मानसून की विदाई के संकेत

राजस्थान में मानसून का अंतिम चरण चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 19 सितंबर से प्रदेश से मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना जताई है। ऐसे में अगले कुछ दिन बारिश के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेंगे। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम साफ होने और तापमान में बदलाव का दौर शुरू हो सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed