फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hemkund Sahib Sees Season First Snowfall Heavy Rain in Kedarnath Valley Uttarakhand Weather News Updates

उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ घाटी में भारी बारिश और घना कोहरा छाया

Thu, 17 Sep 2026 01:03 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली/ रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली/ रुद्रप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Thu, 17 Sep 2026 01:03 PM IST
सार

हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी होने के साथ ही निचले क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले में बारिश और घने कोहरे के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में आवाजाही के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है। प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान जोखिम वाले स्थानों पर विशेष रूप से सतर्क रहें।

विज्ञापन
Hemkund Sahib Sees Season First Snowfall Heavy Rain in Kedarnath Valley Uttarakhand Weather News Updates
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में हुई इस बर्फबारी के साथ मौसम ने करवट ली है। इधर, रुद्रप्रयाग जिले के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। केदारनाथ घाटी में भी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता कम हो गई है। खराब मौसम के कारण यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए तीर्थयात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और जोखिम वाले क्षेत्रों में अधिक सावधानी से आवाजाही करने को कहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...देहरादून:  फर्जी MBBS दाखिले पर मेडिकल एजुकेशन निदेशक का बयान- पांच संदिग्ध प्रमाणपत्र मिले, किए गए रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बारिश और कम दृश्यता को देखते हुए पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वालों को मौसम की स्थिति का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान जोखिम वाले स्थानों पर विशेष रूप से सतर्क रहें।

 

हेमकुंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed